फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   300 cats found in apartment in Pune, flat owner used to bring stray cats home, PMC gave notice

Maharashtra: अपार्टमेंट में मिलीं 300 बिल्लियां, आवारा बिल्लियों को घर लाता था फ्लैट मालिक, PMC ने दिया नोटिस

Tue, 18 Feb 2025 11:22 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: बशु जैन Updated Tue, 18 Feb 2025 11:22 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि मार्वल बाउंटी सोसाइटी में एक अपार्टमेंट का मालिक अक्सर आवारा बिल्लियों को घर लाता था और जब बिल्लियां स्वस्थ हो जाती थीं, तो उन्हें छोड़ देता था। इसके चलते अपार्टमेंट में बहुत सारी बिल्लियां जमा हो गईं थीं। इससे सोसाइटी में गंदगी फैल रही थी। पड़ोसी भी परेशान थे।

विज्ञापन
300 cats found in apartment in Pune, flat owner used to bring stray cats home, PMC gave notice
बिल्ली (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुणे की मार्वल काउंटी सोसाइटी के एक अपार्टमेंट में पुलिस को 300 बिल्लियां मिलीं। जांच में सामने आया कि फ्लैट का मालिक आवारा और बीमार बिल्लियों को घर लाता था और जब वे ठीक हो जाती थीं तो उनको छोड़ देता था। पड़ोसियों के शिकायत करने के बाद पहुंची पुलिस और पुणे नगर निगम (पीएमसी) ने फ्लैट मालिक को नोटिस दिया है। 

विज्ञापन

 

इंस्पेक्टर नीलेश जगदाले ने कहा कि मार्वल बाउंटी सोसाइटी में एक अपार्टमेंट का मालिक अक्सर आवारा बिल्लियों को घर लाता था और जब बिल्लियां स्वस्थ हो जाती थीं, तो उन्हें छोड़ देता था। इसके चलते अपार्टमेंट में बहुत सारी बिल्लियां जमा हो गईं थीं। इससे सोसाइटी में गंदगी फैल रही थी। पड़ोसी भी परेशान थे। पड़ोसियों ने नगर निगम की टीम को बुलाया। पुलिस और निगम के अधिकारी अपार्टमेंट पहुंचे और फ्लैटों का सर्वेक्षण किया। यहां बड़ी संख्या में बिल्लियां मिलीं। इसके बाद फ्लैट मालिक को नोटिस दिया गया है कि वह सभी बिल्लियों को दो दिन के भीतर छोड़ देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने कहा कि अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है और हम कानूनी कार्रवाई करने के लिए अपने वरिष्ठ अधिकारियों और निगम अधिकारियों से बात करेंगे। बिल्लियां नगर निगम के कब्जे में चली जाएंगी और उन्हें बचाया जाएगा। पुलिस ने बताया कि नोटिस सोसाइटी के लोगों की ओर से नौवीं मंजिल के अपार्टमेंट से उठ रही बदबू को लेकर चिंता जताने के बाद दिया गया है। इसके बाद से पशु देखभाल सुविधाओं की जरूरत और उनके रहने की जगह पर सफाई बनाए रखने के लिए उनके मालिकों की जिम्मेदारी पर चर्चा शुरू हो गई है। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed