फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   30 March 2026 Major Events

आज के दिन: PM मोदी पुदुचेरी-असम के BJP कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बात, संसद में नक्सल मुक्त भारत पर चर्चा संभव

Mon, 30 Mar 2026 06:13 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Mon, 30 Mar 2026 06:13 AM IST
सार

नमस्कार! आज है सोमवार, 30 मार्च । इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
30 March 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 30 मार्च 2026 को चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी है।  आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुदुचेरी और असम के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बात करेंगे। वहीं, संसद में  नक्सल मुक्त भारत पर चर्चा हो सकती है। 

विज्ञापन

पीएम मोदी का पुदुचेरी के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम 

शुरुआत प्रधानमंत्री से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुदुचेरी के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत सीधा संवाद करेंगे। नमो ऐप (NaMo App) के माध्यम से होने वाले इस डिजिटल सम्मेलन का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देना है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि वह 30 मार्च को शाम 5:30 बजे ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में 'डबल इंजन' की सरकार ने पुदुचेरी की जनता की आकांक्षाओं को पूरा किया है। इसीलिए पुदुचेरी की जनता एक बार फिर एनडीए को अपना आशीर्वाद देने जा रही है। 30 तारीख को शाम 5:30 बजे 'मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद' में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं। 

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी असम के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भी दोपहर 1 बजे 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत संवाद - असम' पहल के तहत NaMo ऐप से बात करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

विज्ञापन
विज्ञापन

संसद में  नक्सल मुक्त भारत पर चर्चा

संसद में सोमवार को नक्सल मुक्त भारत को लेकर केंद्र सरकार के प्रयासों पर चर्चा होगी हो सकती है। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कई अवसरों पर कह चुके हैं कि केंद्र सरकार 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

विज्ञापन

पाकिस्तान में बैठक
ईरान-इस्राइल के बीच चल रहे जंग के मामले में पाकिस्तान में बैठक होगी। यह बैठक में इस्लामाबाद में आयोजित होगी। इसमें सऊदी अरब, तुर्की और मिस्र के विदेश मंत्री शामिल हो गए।

आईपीएल का मैच 

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स  के बीच आईपीएल 2026 में रविवार को मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच शाम के 7 .30 से शुरू होगा। 

राहुल गांधी का झारखंड दौरा  

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को झारखंड और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। दरअसल, इन राज्यों के जिला अध्यक्षों के लिए चाईबासा में  10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। राहुल गांधी इसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। 

बिहार बोर्ड के आ सकते हैं रिजल्ट 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पूरे भारत में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने वाला बोर्ड बन गया है। इंटरमीडिएट की परीक्षा का रिजल्ट भी सबसे पहले जारी किया गया और अब मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट सोमवार तक जारी हो सकती है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed