फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   3 Guinness World Records Set At PM Modi's Birthday Events, Says BJP Minister

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बने 3 विश्व कीर्तिमान

Sun, 18 Sep 2016 05:10 AM IST
एजेंसी/ नवसारी
एजेंसी/ नवसारी Updated Sun, 18 Sep 2016 05:10 AM IST
विज्ञापन
3 Guinness World Records Set At PM Modi's Birthday Events, Says BJP Minister
- फोटो : twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 66वें जन्मदिन के मौके पर दक्षिण गुजरात के नवसारी में दो कार्यक्रमों में तीन विश्व रिकॉर्ड बनाए गए हैं। केंद्रीय मंत्री थॉवर चंद गहलोत के मुताबिक, एक रिकॉर्ड शुक्रवार शाम बनाया गया। इसमें 30 सेकेंड के भीतर 989 बच्चों ने दीप जलाए। दो अन्य उपलब्धियां शनिवार को पीएम मोदी की मौजूदगी में हासिल की गईं। तीनों कार्यक्रमों का आयोजन नवसारी में एक ही स्थान पर किया गया। 

विज्ञापन


शनिवार को जो दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बने उनमें 1000 दिव्यांगों ने एक ही स्थान पर व्हीलचेयर्स की मदद से व्हीलचेयर का एक बड़ा लोगो बनाया। दूसरे रिकॉर्ड में एक ही स्थान पर 1700 बधिर लोगों को सुनने में सहायक 3400 यंत्र बांटे गए।
विज्ञापन


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री गहलोत ने कहा, ‘हमने यहां तीन विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं। ये रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बनाए गए हैं।’ उन्होंने कहा कि शुक्रवार को पीएम के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर 1002 बच्चों ने 30 सेकेंड में दीप जलाने का प्रयास किया। इनमें से 989 बच्चे निर्धारित समय में दीप जलाने में सफल रहे और एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed