{"_id":"5a5c52964f1c1b8f268b4805","slug":"3-bangladeshi-national-break-jail-and-scale-20-feet-wall-to-escape","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 फीट ऊंची दीवार लांघकर जेल से भागे 3 बांग्लादेशी कैदी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
20 फीट ऊंची दीवार लांघकर जेल से भागे 3 बांग्लादेशी कैदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीपुर
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश के तीन नागरिक जिसमें से एक सजायाफ्ता जबकि दो अंडर ट्रायल थे, अलीपुर जेल से भागने में कामयाब हो गए हैं। तीनों ने जेल की सलाखों को चोरी की हुई आरी की मदद से काट दिया। इसके बाद तीनों ने 20 फीट लंबी दीवार को चादर (बेडशीट) और कपड़ों के टुकड़ों की मदद से पार कर लिया। ठंड से बचने के पिछले हफ्ते ही जेल अधिकारियों ने उन्हें चादर उपलब्ध कराई थीं।
विज्ञापन
भागने वालों में 26 साल का इमोन चौधरी, 29 साल का फिरदौस शेख और 24 साल का फारुख हवलदार शामिल है। इन तीनों के भागने का पता सुबह 6 बजे होने वाली अटेडेंस से चला। जेलब्रेक की यह घटना केंद्रिय जेल में सुरक्षा के कमजोर इंतजाम को दिखाती है। तीनो बैरक 1 के 7वें वार्ड में दूसरे अपराधियों के साथ कैद थे। किसी को भी उनके डेढ़ इंच मोटी लोहे की सलाखों को तोड़कर जाने की भनक नहीं लगी क्योंकि सभी सो रहे थे।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में पता चला है कि तीनों ने जेल के दरवाजे के पास सोने वाले कैदियों को मोआ मिठाई में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया था। जिसकी वजह से किसी को उनके इस कारनामों की भनक नहीं लगी। जेल के अंदर से एक सूत्र ने बताया कि बैरक से निकलने के बाद उन्होंने 400 मीटर का रास्ता तय किया और अमरुद के पेड़ पर चढ़ गए। यहीं से उन्होंने 20 फीट की दीवार को लांघने में सफलता हासिल की। पुलिस को पेड़ से चादरें और शॉल लटकी मिली हैं। पुलिस का कहना है कि इस घटना को हफ्तों की प्लानिंग के बाद अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन