{"_id":"5f1aa921877ceb56b707717a","slug":"3-5-rector-scale-earthquake-hit-in-assam-three-times-earthquake-hit-in-nine-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में 3.5 तीव्रता का भूकंप, राज्य में नौ दिन में तीन बार महसूस किए गए झटके","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम में 3.5 तीव्रता का भूकंप, राज्य में नौ दिन में तीन बार महसूस किए गए झटके
Fri, 24 Jul 2020 02:55 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 24 Jul 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
भूकंप (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : iStock
असम के कार्बी आंगलोंग जिले में शुक्रवार को 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। पिछले नौ दिनों में राज्य में यह तीसरा भूकंप है, अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप 11 बजकर आठ मिनट बजे आया और इसका केंद्र तेजपुर के दक्षिण-पूर्व में 58 किलोमीटर दूर मध्य असम के पहाड़ी जिले कार्बी आंगलोंग में था। भूकंप की गहराई 25 किमी थी। भूकंप के झटकों से दहशत में आए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले असम में 16 जुलाई को 4.1 और 2.6 तीव्रता के दो भूकंप आए थे।