फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   3.5 crore of old notes seized from chartered aircraft

चार्टर्ड विमान से 3.5 करोड़ के पुराने नोट बरामद

Wed, 23 Nov 2016 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Wed, 23 Nov 2016 04:16 AM IST
विज्ञापन
3.5 crore of old notes seized from chartered aircraft
सांकेतिक चित्र
हरियाणा के हिसार हवाईअड्डे से उड़े एक चार्टर्ड जेट विमान से 3.5 करोड़ रुपए के पुराने नोट नागालैंड के दीमापुर ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह इस विमान के उड़ान भरते ही खुफिया विभाग की टीम ने हिसार हवाईअड्डे पर दबिश दी। 
विज्ञापन


इनके पास सूचना थी कि एक निजी विमान से चलन में बंद किए गए करीब छह करोड़ के नोटों को बाहर ले जाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर दीमापुर हवाईअड्डे पर सेंट्रल इंडस्ट्रीयल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) ने एक व्यवसायी को 3.5 करोड़ रुपये के साथ हिरासत में ले लिया। सीआईएसएफ ने अमर उजाला से बातचीत में यह पुष्टि की है कि इस विमान ने हिसार से उड़ान भरी थी। वह व्यवसायी मूल रुप से बिहार के मुंगेर का निवासी है। उसका नाम ए सिंह बताया जा रहा है। शुरुआती पूछताछ के बाद सीआईएसएफ ने सिंह को दीमापुर के आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया है। यह पैसे एक बडे़ सूटकेस में थे।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि खुफिया विभाग के पास पहले खबर थी कि जहाज में छह करोड़ से भी अधिक पुराने नोट हैं। लेकिन दीमापुर आयकर अधिकारियों ने बताया कि वह 3.5 करोड के पांच-पांच सौ के नोट थे। इस सूचना पर दीमापुर का खुफिया विभाग भी सक्रिय है। जांच एजेंसियां नोट के स्रोत्र और गंतव्य का पता लगा रही है। सूत्रों ने बताया कि पहली नजर से यह काले धन को सफेद करने के चल रहे रैकेट का हिस्सा लग रहा है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि इससे इस रैकेट की बड़ी कड़ी का पर्दाफाश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed