{"_id":"584057ba4f1c1b2616de5bca","slug":"3-5-crore-deposited-in-jan-dhan-account-it-searches-source","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनधन खाते में जमा हुए साढ़े तीन करोड़, आयकर विभाग ने शुरू की जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जनधन खाते में जमा हुए साढ़े तीन करोड़, आयकर विभाग ने शुरू की जांच
सुशील कुमार/ अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 01 Dec 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
आईसीआईसीआई बैंक
- फोटो : amarujala
एटा में आईसीआईसीआई बैंक के एक जनधन खाते में साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक रकम जमा करने का एक मामला सामने आया है। खाताधारक के घर डाक से एटीएम कार्ड पहुंचा तो खाताधारक चौका, उसके पास पहले से ही एक एटीएम कार्ड था, वह बैंक जानकारी करने पहुंचा तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल बैंक ने खाता फ्रीज कर दिया है। आयकर विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव छछैना निवासी अरविंद कुमार ने एक साल पहले शहर के आईसीआईसीआई बैंक में जनधन खाता खुलवाया था। अरविंद दिल्ली में त्रिपाल सिलने का काम करता है। नोटबंदी के बाद काम नहीं होने के कारण वह दो दिन पहले दिल्ली से घर आया तो उसे डाक से एक एटीएम कार्ड मिला। उसके पास पहले से ही एक एटीएम कार्ड था। गुरुवार को उसने पहले पुराने एटीएम कार्ड के जरिए पैसा निकालने का प्रयास किया, फिर नए एटीएम कार्ड से, पैसा नहीं निकला तो वह आईसीआईसीआई बैंक पहुंचा।
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक ने उसे अपने केबिन में बैठाकर चाय पिलाई और बताया कि उसके खाते में 3,72,00,960 रुपये दो बार में जमा हुए हैं। अधिक रकम जमा होने के कारण खाता सीज कर दिया गया है। इस मामले में अमर उजाला ने आईसीआईसीआई बैंक के प्रबंधक प्रशांत आनंद से बात की तो उन्होंने मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया और कारपोरेट दफ्तर का एक मेल आईडी देकर वहीं से खाते की डिटेल पूछने की बात कही। खाते में करोड़ों रुपये जमा होने की जानकारी मिलने पर आयकर विभाग जांच में जुट गया है। आयकर विभाग के सूत्रों ने खाते में रकम में होने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन