फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   3-14 year sentence of 37 people in fodder scam

चारा घोटाले में 37 को हुई 3-14 साल की सजा, 34.91 करोड़ की अवैध निकासी का था मामला

Thu, 19 Apr 2018 01:04 AM IST
एजेंसी, रांची
एजेंसी, रांची Updated Thu, 19 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
3-14 year sentence of 37 people in fodder scam
Fodder Scam
सीबीआई की विशेष अदालत ने बुधवार को चारा घोटाले के 51वें मामले में 37 दोषियों को तीन से 14 साल की सजा सुनाई। जज शिवपाल सिंह ने दुमका ट्रेजरी से अवैध निकासी के इस केस में मुजरिमों में शामिल पशुपालन विभाग के डॉक्टरों, अफसरों और सप्लायरों पर 50 लाख से दो करोड़ रुपये तक का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि इस केस में लालू प्रसाद सहित किसी भी पूर्व मुख्यमंत्री, मंत्री या जनप्रतिनिधि का नाम शामिल नहीं था। अदालत ने इस केस में 37 लोगों को 9 अप्रैल को दोषी ठहराया था, जबकि पांच आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। बता दें कि चारा घोटाले के चार मामलों में लालू प्रसाद को सजा सुनाई जा चुकी है। 23 मार्च को उन्हें 14 साल की सजा सुनाई गई थी। 
विज्ञापन


क्या है मामला

दुमका ट्रेजरी से जुड़ा यह तीसरा (आरसी45ए/96) मामला है। इसमें 1991 से 96 तक पशुपालन विभाग के फंड का फर्जी आवंटन किया गया था। तत्कालीन डीएम राजीव अरुण एक्का ने फरवरी, 1996 में इसकी एफआईआर दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कुल 72 आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू हुई। अंतत: 60 आरोपियों पर आरोप तय किए गए, जबकि सुनवाई के दौरान 14 आरोपियों की मौत हो गई। दो ने अपराध स्वीकार कर लिया जबकि एक फरार है। एक आरोपी को हाईकोर्ट से राहत मिली हुई है।

- 42 आरोपियों में से पांच को अदालत ने बरी कर दिया, जबकि 37 को दोषी ठहराते हुए अलग-अलग सजा का एलान किया।

दोषियों में 16 डॉक्टर और अफसर

दिनेश्वर प्रसाद शर्मा, हरेंद्रनाथ वर्मा, कृष्ण कुमार प्रसाद, कृष्ण मुरारी साह, विमल कांत दास, सर्वेंदु कुमार दास, मनोज कुमार श्रीवास्तव, फ्रेडी करकेट्टा, नंदकिशोर प्रसाद, ओमप्रकाश दिवाकर, पंकज मोहन भूई, पीतांबर झा, रघुनंदन प्रसाद, राधामोहन मंडल, शशि कुमार सिन्हा, मनोरंजन प्रसाद।


21 सप्लायरों को सजा

त्रिपुरारी मोहन प्रसाद, संजय अग्रवाल, राकेश कुमार अग्रवाल, हरीशचंद्र अग्रवाल, अजित कुमार सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा, दिनेश कुमार सिन्हा, सुनील कुमार सिन्हा, सुशील कुमार सिन्हा, रवि कुमार सिन्हा, राकेश गांधी उर्फ सुनील गांधी, एमएस बेदी, राजन मेहता, गोपीनाथ दास, रामअवतार शर्मा, संजय शंकर, विनोद कुमार झा, दयानंद कश्यप, अरुण कुमार और अजित कुमार वर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed