फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   2g scam verdict - Congress said it was a scam of lies of opposition asks Vinod Rai to apologize

2G Scam: जिस घोटाले की वजह से सरकार गई वो हुआ ही नहीं, माफी मांगें विनोद राय: कांग्रेस

Thu, 21 Dec 2017 04:29 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Thu, 21 Dec 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
2g scam verdict - Congress said it was a scam of lies of opposition asks Vinod Rai to apologize
manmohan singh
2जी घोटाला मामले में पटियाला हाउस कोर्ट की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा और डीएमके राज्यसभा सांसद कनिमोझी समेत सभी 25 आरोपियों को बरी कर दिया है। अदालत का फैसला सुनते ही कनिमोझी भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे। राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जिस घोटाले की वजह से यूपीए 2 की सरकार चली गई वह घोटाला हुआ ही नहीं। 
विज्ञापन


पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि, 'मेरे खिलाफ किया गया दुष्प्रचार निराधार साबित हुआ।
 


अदालत के फैसले पर पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्‍बल ने कहा 2जी स्‍पेक्‍ट्रम आवंटन पर हमारा 'जीरो लॉस' का दावा सिद्ध हो गया है, जिन लोगों ने उन पर आरोप लगाए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।सिब्बल ने कहा, 'आज मेरी बात सिद्ध हो गई, कोई घोटाला नहीं, कोई घाटा नहीं। अगर घोटाला है तो, झूठ का घोटाला है, विपक्ष और विनोद राय के झूठ का। (आरोप लगाने वाले पूर्व सीएजी) विनोद राय को देश के सामने माफी मांगनी चाहिए।'  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कनीमोझी ने अदालत के बाहर आकर अपने सभी समर्थकों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, 'मेरा उन सभी लोगों का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहूंगी जो मेरे साथ खड़े थे।' 
 

यूपीए सरकार में वित्र मंत्री रहे और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने कहा फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, 'एक बड़े घोटाले में सरकार के उच्च स्तर के लोगों के शामिल होने के आरोप कभी सही नहीं थे, और आज यह साबित हो गया है।' 
 

वरिष्ठ डीएमके नेता दुरई मुरुगन ने कहा, 'यह विजय की शुरुआत है। राजनीतिक कारणों से हमारे खिलाफ यह केस किया गया। हमारे खिलाफ षडयंत्र किया गया लेकिन अब सबका भंडाफोड़ हो गया है।'
 


पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने कहा है कि, 'साफ तौर पर कोर्ट ने बेगुनाह लोगों को फंसाया गया था। न्याय व्यवस्था ने ठीक वैसे ही काम किया है जैसा वह इस देश में करती है।' 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed