फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   2G Spectrum Case: Subramanian Swamy seeks more time to file more information

2G घोटाला: टाटा, राडिया और राजा की किस्मत का फैसला मई तक टला

Wed, 01 Mar 2017 06:04 PM IST
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल Updated Wed, 01 Mar 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
2G Spectrum Case: Subramanian Swamy seeks more time to file more information
सांकेतिक चित्र

दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत में चल रहे टूजी स्पेक्ट्रम घोटाला मामले में अगली सुनवाई 31 मई होगी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक याचिकाकर्ता सुब्रमण्यम स्वामी को इस मामले में ज्यादा सूचनाएं जुटाने के लिए और वक्त की दरकार है। पिछले साल दिसंबर में बीजेपी नेता सुब्रमण्यम ने मामले के आरोपियों टाटा संस, नीरा राडिया, पूर्व टेलीकॉम मंत्री ए. राजा और यूनीटेक के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की थी। इन पर आरोप है कि टूजी स्पेक्ट्रम का लाइसेंस लेने के लिए इन्होंने भारी मात्रा कालेधन को ठिकाने लगाने का काम किया।

विज्ञापन


सीबीआई अदालत में शिकायत करने वाले स्वामी ने यह भी बताया कि इस मामले में टाटा को बचाने के लिए सीबीआई के अधिकारियों ने भी मदद की।

स्वामी ने आरोप लगाया कि मार्च 2007 से मार्च 2008 के दरमियान टाटा ग्रुप की कंपनियों को यूनिटेक की कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए करीब 1700 करोड़ रुपये अवैध तरीके से ठिकाने लगाया गया। स्वामी के अवैध काम के जरिए यूनीटेक वायरलैस की आठ कंपनियों को फायदा पहुंचाया गया। 
विज्ञापन

 

'आगे की जांच प्रवर्तन निदेशालय को सौंपी जाए'

2G Spectrum Case: Subramanian Swamy seeks more time to file more information
सुब्रमण्यम स्वामी - फोटो : Getty
स्वामी ने इस मामले में कॉर्पोरेट मामलों वाले और गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय से मिली जानकारी के साथ-साथ कई कागजात पेश किए थे। स्वामी ने कोर्ट से गुजारिश की थी कि वह टूजी के आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश की धाराओ में कार्यवाही शुरू करे।

स्वामी ने कोर्ट से यह भी मांग की कि गहरी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच प्रवर्तन निदेशालय को सौंपी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed