{"_id":"59f038ec4f1c1b9f678b747a","slug":"2g-case-delhi-special-cbi-says-judgment-date-to-be-announced-on-november-seven","type":"story","status":"publish","title_hn":"2जी स्पेक्ट्रम घोटाला: सात नवंबर को होगा फैसले की तारीख का ऐलान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
2जी स्पेक्ट्रम घोटाला: सात नवंबर को होगा फैसले की तारीख का ऐलान
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
patiyala house court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2जी घोटाले के मामले पर फैसला किस दिन आएगा इसका ऐलान सात नवंबर को किया जाएगा, इस बात की जानकारी दिल्ली की विशेष सीबीआई कोर्ट ने दी है। 2जी केस की सुनवाई दिल्ली के पटियाला हाऊस कोर्ट में चल रही है।
विज्ञापन
बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने पिछले साल दिसंबर में आरोपियों टाटा संस, नीरा राडिया, पूर्व टेलीकॉम मंत्री ए. राजा और यूनीटेक के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
2जी घोटाला: किसने किया था मनमोहन सिंह को गुमराह?
विज्ञापन
सब पर आरोप है कि 2जी स्पेक्ट्रम का लाइसेंस लेने के लिए इन्होंने भारी मात्रा में कालेधन को ठिकाने लगाने का काम किया था। स्वामी ने यह भी आरोप लगाया था कि टाटा को बचाने के लिए सीबीआई के अधिकारियों ने भी मदद की थी।
स्वामी ने आरोप लगाया था कि मार्च 2007 से मार्च 2008 के बीच टाटा ग्रुप की कंपनियों को यूनिटेक की कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए करीब 1700 करोड़ रुपये अवैध तरीके से ठिकाने लगाया गया था। स्वामी के मुताबिक, यूनीटेक वायरलैस की आठ कंपनियों को फायदा पहुंचाया गया।
Delhi: Special CBI court says 2G case judgment date to be announced on November 7
— ANI (@ANI) October 25, 2017