फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   29 march 2019: live and news updates of Lok Sabha Elections 2019

29 मार्च 2019: चुनाव की बड़ी खबरें छूट गई हों तो यहां मिलेगा दिनभर का अपडेट

Fri, 29 Mar 2019 10:12 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Fri, 29 Mar 2019 10:12 PM IST
सार

  • गुजरात हाई कोर्ट ने हार्दिक पटेल की सजा पर रोक से किया इनकार, चुनाव लड़ना हुआ मुश्किल
  • भाजपा ने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की। राजस्थान, मध्यप्रदेश, कर्नाटक के तीन-तीन उम्मीदवारों के नाम।
  • बिहार में महागठबंधन के बीच सीट बंटवारे का हुआ एलान, सीटों पर फंसा पेच भी सुलझा। 

विज्ञापन
29 march 2019: live and news updates of Lok Sabha Elections 2019
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। नेताओं की रैलियों का दौर चरम पर पहुंच चुका है। भाजपा-कांग्रेस सहित तमाम पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों के एलान का दौर हर दिन के साथ आगे बढ़ रहा है। हर रोज नए बयानों के तीर छोड़े जा रहे हैं। देश के लिए 2019 लोकसभा चुनाव बेहद अहम है और ऐसे में आपके लिए चुनाव की हर बड़ी खबर जानना बेहद जरूरी है। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन

29 मार्च- दिनभर की चुनावी हलचल 

- चुनाव आयोग ने मिशन शक्ति पर संबोधन को लेकर पीएम मोदी को क्लीन चिट दी। आयोग ने संबोधन को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं माना है। आयोग द्वारा गठित कमेटी इस नतीजे पर पहुंची कि इस मामले में मास मीडिया के गलत इस्तेमाल के जुड़े एमसीसी के प्रावधानों का उल्लंघन नहीं हुआ है।  पूरी खबर पढ़ें
विज्ञापन


-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो नीति आयोग को खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसने प्रधानमंत्री की मार्केटिंग करने और गलत आंकड़े देने के अलावा और कुछ नहीं किया है। पूरी खबर पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


-गुजरात हाई कोर्ट ने 2015 के एक मामले में हार्दिक पटेल को राहत देने से इनकार कर दिया है। दोषी पाए जाने की वजह से अब हार्दिक पटेल लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। वह हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए थे। पढ़ें पूरी खबर

-हरियाणा की रैली में राहुल गांधी बोले- किसान पूरा दिन काम करते हैं और जब पीएम से कर्जमाफी के बारे में पूछते हैं तो अरुण जेटली जवाब देते हैं कि हम नहीं करेंगे, कर्जमाफी हमारी नीति नहीं है। जब ये सरकार बीमा नीति बनाती है तो आपके एकाउंट से पैसे सीधे अंबानी और अडानी की कंपनी में जा रहे हैं। 

-अयोध्या दौरे पर पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "मैंने जनता से पूछा कि क्या प्रधानमंत्री ने वाराणसी के किसी गांव का दौरा किया? मुझे जवाब मिला- नहीं। मैं ताज्जुब में पड़ गई क्योंकि उनका प्रचार कुछ ऐसा कि लगता है कुछ कर रहे होंगे। वो पूरी दुनिया में गए, सबसे गले मिले लेकिन अपने लोगों से गले नहीं मिले।" पढ़ें पूरी खबर

-पश्चिम बंगाल के अलीपुर द्वार में रैली के दौरान अमित शाह ने कहा, "ये चुनाव सिर्फ देश के लिए ही नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल की पहचान के लिए भी बेहद जरूरी है। इसी से फैसला होगा कि यहां लोकतंत्र रहेगा या नहीं। जिस तरह से ममता दीदी ने राज किया है, उन्होंने सिर्फ बंगाल की संस्कृति को बर्बाद करने का काम किया है।" पढ़ें पूरी खबर

-चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में 21 विपक्षी दलों की उस याचिका का विरोध किया है जिसमें 50 फीसदी ईवीएम नतीजों को वीवीपैट के साथ मिलान की गुजारिश की गई थी। चुनाव आयोग ने अपने हलफनामें कहा है कि वीवीपैट की संख्या बढ़ाने की जरूरत नहीं है।

-भाजपा ने 11 उम्मीदवारों की 12वीं सूची जारी कर दी। इसमें राजस्थान, मध्यप्रदेश और कर्नाटक के तीन-तीन उम्मीदवारों का नाम है। पढ़ें पूरी खबर

-रेल मंत्रालय ने शताब्दी ट्रेन में मैं भी चौकीदार ब्रांडिंग वाले कप की वायरल होती तस्वीर पर जवाब दिया है। मंत्रालय के मुताबिक, ऐसे सभी कप को तुरंत वापस ले लिया गया है। साथ ही सुपरवाइजर और ठेकेदार पर कार्रवाई हुई है। पढ़ें पूरी खबर

-शिवसेना के संजय राउत ने कहा है अपने भाई सुनील राउत के बागी तेवरों पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि ये सुनील का नहीं बल्कि शिवसेना कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सवाल है। इस बारे में उद्धवजी को बता दिया गया है। इसे राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। सुनील राउत ने कहा था कि अगर मुंबई उत्तर-पूर्व सीट से भाजपा, किरीट सोमैया को उतारती है तो वो वहां से निर्दलीय उतर जाएंगे। 

-इटावा से मौजूदा भाजपा सांसद अशोक कुमार दोहरे कांग्रेस में शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर

-महागठबंधन को लेकर तेजस्वी यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि महागठबंधन अटूट है। उन्होंने कहा ये सच-झूठ की लड़ाई है। इसी के साथ सीटों पर फंसा पेच भी सुलझ गया। पूरी खबर पढ़ें

राजद के खाते में ये सीटें:
नवादा, बांका, भागलपुर, मधेपुरा, दरभंगा, वैशाली, गोपालगंज, सीवान, महाराजगंज, सारण, हाजीपुर, बेगूसराय, पाटलिपुत्र, बक्सर, जहानाबाद, झंझारपुर, अररिया, सीतामढ़ी, शिवहर
आरा की सीट सीपीआई एमएल के लिए छोड़ी गई है।
बांका- जयप्रकाश यादव
मधेपुरा- शरद यादव
दरभंगा- अब्दुल बारी सिद्दीकी
वैशाली- रघुवंश प्रसाद
आरएलएसपी- पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, उजियारपुर, 
कांग्रेस- समस्तीपुर, मुंगेर, पटना साहिब, सासाराम, वाल्मीकि नगर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया
हम- नालंदा, गया
वीआईपी- खगड़िया, मुजफ्फरपुर, मधुबनी

-कांग्रेस ने 12 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। बिहार के सासाराम से लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार एक बार फिर से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को मुंगेर से और पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन को सुपौल से मैदान में उतारा गया है। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री अमरमणि की बेटी तनुश्री का टिकट काटकर सुप्रिया श्रीनाते को उम्मीदवार बनाया गया है। सुप्रिया पूर्व पत्रकार हैं।
पढ़ें पूरी खबर

- कांग्रेस ने उर्मिला मातोंडकर को उत्तर मुंबई सीट से उम्मीदवार बनाया है। यह सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है जहां उनका मुकाबला बीजेपी के गोपाल शेट्टी से होगा। पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed