फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   28 June 2026 Major Events

आज के दिन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे मन की बात, आयरलैंड दौरे पर दूसरा टी20 मैच खेलेगी टीम इंडिया

Sun, 28 Jun 2026 06:42 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Sun, 28 Jun 2026 06:42 AM IST
सार

नमस्कार! आज है रविवार, 28 जून। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
28 June 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 28 जून 2026 को जेष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम करेंगे। वहीं, आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम दूसरा टी20 मैच खेलेगी।

विज्ञापन

उपराष्ट्रपति का कर्नाटक दौरा

शुरुआत उपराष्ट्रपति से। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन  दो दिन के कर्नाटक दौरे पर हैं। इस दौरान वे रविवार को बेंगलूरू में राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरजीयूएचएस) के स्थापना दिवस और मादक द्रव्यों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम के तहत आयोजित नशा मुक्त भारत सम्मेलन में भाग लेंगे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी आज करेंगे मन की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 28 जून को आकाशवाणी के 'मन की बात' कार्यक्रम में देश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम का 135वां एपिसोड होगा।

विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी के तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे का दूसरा दिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के सेशेल्स दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। इस दौरान वे सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री की यह सेशेल्स की दूसरी यात्रा है। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2015 में सेशल्स का दौरा किया था।  

भाजपा प्रमुख नितिन नवीन तीन दिन के तेलंगाना दौर पर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 28 जून से तीन दिवसीय तेलंगाना दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वह अलग-अलग कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, आदिवासियों तथा पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने शुक्रवार को यहां कहा कि नितिन नवीन का यह तीन दिवसीय दौरा राज्य पर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के विशेष ध्यान और भाजपा को सत्ता तक पहुंचाने के उसके संकल्प को दर्शाता है।

 हाथरस और आगरा के दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आगामी 28 जून को हाथरस और आगरा के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम अनुसार, सीएम योगी हाथरस में कुल 1 घंटा 20 मिनट (80 मिनट) का समय बिताएंगे। इस दौरान वे जनपद के विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास और एक जनसभा को संबोधित करेंगे।  

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का प्रयागराज दौरा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार से प्रयागराज के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। साथ ही संगठन को लेकर महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे।

महिला विश्वकप में  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला

महिला विश्वकप में रविवार को  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला है। यह ब्लॉकबस्टर ग्रुप-ए मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर होगा। रविवार को होने वाले दो मुकाबलों के साथ ही यह तय होगा कि इस ग्रुप से कौन सी दो टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी। दोपहर तीन बजे से दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश आमने-सामने होंगे। वहीं, भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच शाम सात बजे से खेला जाएगा। 

आयरलैंड दौरे पर दूसरा टी20 मैच खेलेगी टीम इंडिया
भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को बेलफास्ट में खेला जाएगा। पहले मैच में हार झेलने के बाद अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम सीरीज में वापसी और बराबरी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed