फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   27 March 2026 Major Events

आज के दिन: पश्चिम एशिया संकट पर प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, नेपाल को मिलेगा नया पीएम

Fri, 27 Mar 2026 06:12 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Fri, 27 Mar 2026 06:12 AM IST
सार

नमस्कार! आज है शुक्रवार, 27 मार्च। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
 

विज्ञापन
27 March 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 27 मार्च 2026 को चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया संकट से उपजे हालात पर बात करने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ ऑनलाइन बैठक करेंगे। वहीं, नेपाल में बालेंद्र शाह पीएम पद की शपथ लेंगे।

विज्ञापन

पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक
शुरुआत प्रधानमंत्री से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की शाम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत करेंगे। इस बैठक में पश्चिम एशिया में बदलते हालात की समीक्षा की जाएगी और इसके भारत पर पड़ने वाले असर का आकलन किया जाएगा, खासकर तरल प्राकृतिक गैस (एलपीजी) और तेल आपूर्ति से मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।  बैठक में तैयारियों पर फोकस किया जाएगा, जिसमें आपूर्ति श्रृंखला, ऊर्जा सुरक्षा और विदेश में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा जैसे मुद्दे शामिल हैं। प्रधानमंत्री बैठक में 'टीम इंडिया' की भावना के तहत सामूहिक प्रतिक्रिया के महत्व पर प्रकाश डाल सकते हैं, ताकि केंद्र और राज्यों के बीच तालमेल बना रहे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

बालेंद्र शाह लेंगे पीएम पद की शपथ
नेपाल में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के वरिष्ठ नेता बालेंद्र शाह आज प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। 5 मार्च को हुए प्रतिनिधि सभा चुनाव में आरएसपी ने 182 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। पार्टी ने चुनाव से पहले ही बालेंद्र शाह को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था। 35 वर्षीय बालेन शाह न सिर्फ नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री होंगे, बल्कि मधेश क्षेत्र से आने वाले पहले नेता भी होंगे जो देश के शीर्ष कार्यकारी पद पर पहुंचेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

विदेश मंत्री का फ्रांस दौरा
विदेश मंत्री एस जयशंकर दो दिन के फ्रांस के दौरे पर हैं। यहां वह जी7 के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए जाएंगे। विदेश मंत्रालय (एमईए) की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार एस जयशंकर फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री जीन-नोएल बैरोट के निमंत्रण पर भाग लेंगे। विदेश मंत्री जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्रालय की ओर से जारी एक पृष्ठभूमि ब्रीफिंग के अनुसार, जी 7 विदेश मंत्रियों की बैठक (एफएमएम) में यूक्रेन युद्ध, पुनर्निर्माण प्रयासों, समुद्री सुरक्षा और वैश्विक शासन में सुधार सहित प्रमुख वैश्विक चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

ईपीएफओ का जिला संपर्क कार्यक्रम 
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन 2.0  शुक्रवार को जिला संपर्क कार्यक्रम का आयोजन करेगा।  इस कार्यक्रम में नियोक्ताओं, कर्मचारियों और पेंशनर्स की जिज्ञासा का समाधान और समस्या का प्रभावी निस्तारण किया जाएगा। इस विशेष शिविर में खास फोकस उपभोक्ता फोरम से जुड़े मामलों के समाधान पर रहेगा।

कई जगह रामनवमी आज
आज देश में कई जगह रामनवमी मनाई जाएगी। चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन यानी नवमी तिथि पर राम नवमी मनाई जाती है। इसी दिन भगवान विष्णु ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का अवतार लिया था और अयोध्या नरेश राजा दशरथ के घर में जन्मे थे। यह दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में पूरे भारत में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। अयोध्या के राम मंदिर में रामलला जन्मोत्सव दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर आरंभ होगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

आज है विश्व रंगमंच दिवस
विश्व रंगमंच दिवस हर साल 27 मार्च को मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय रंगमंच संस्थान की ओर से 1961 से इस दिन को मनाने की शुरुआत की गई। इस अवसर पर किसी एक देश के रंगकर्मी द्वारा विश्व रंगमंच दिवस के लिए आधिकारिक सन्देश जारी किया जाता है। 1962 में फ्रांस के जीन काक्टे पहला अंतरराष्ट्रीय सन्देश देने वाले कलाकार थे। कहा जाता है कि पहला नाटक एथेंस में एक्रोप्लिस में स्थित थिएटर ऑफ डायोनिसस में आयोजित हुआ था। यह नाटक पांचवीं शताब्दी के शुरुआती दौर का माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed