{"_id":"5da648fc8ebc3e01416b431f","slug":"27-former-mp-who-do-not-vacate-the-bungalow-will-be-cut-electricity-water-and-gas-connections","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगला खाली नहीं करने वाले 27 पूर्व सांसदों के बिजली, पानी और गैस कनेक्शन कटेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगला खाली नहीं करने वाले 27 पूर्व सांसदों के बिजली, पानी और गैस कनेक्शन कटेंगे
Wed, 16 Oct 2019 04:02 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 16 Oct 2019 04:02 AM IST
विज्ञापन
संसद (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
कई बार कहने के बावजूद बंगला खाली नहीं करने वाले 27 पूर्व सांसदों के खिलाफ संसद की आवासीय समिति ने कड़ी कार्रवाई की है। समिति ने इन घरों के बिजली, पानी और गैस कनेक्शन काटने का निर्देश दिया है। इसमें पुलिस की मदद भी ली जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा सांसद सीआर पाटिल की अध्यक्षता वाली समिति ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि लुटियन दिल्ली में आवंटित आवास को पूर्व सांसद खाली कर दें। नियमों के मुताबिक, पिछली लोकसभा भंग होने के एक महीने के बाद पूर्व सांसदों को बंगला खाली करना होता है।
विज्ञापन
25 मई को दूसरी बार मोदी सरकार का गठन होने के बाद केंद्रीय कैबिनेट की सिफारिश पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 16वीं लोकसभा भंग कर दी थी। इन पूर्व सांसदों के बंगले खाली नहीं करने पर नवनिर्वाचित सांसदों को अपने राज्यों के गेस्ट हाउस या वेस्टर्न कोर्ट में रहना पड़ रहा है। नए सांसदों के कई बार अनुरोध करने के बावजूद समिति उन्हें बंगला आवंटित नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन