{"_id":"64e8c62546d3d0d7e706e325","slug":"26th-national-defense-exhibition-organized-in-kolkata-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kolkata: कोलकाता में 26वीं राष्ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी का हुआ आयोजन, बच्चों ने महसूस की आधुनिक भारत की ताकत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kolkata: कोलकाता में 26वीं राष्ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी का हुआ आयोजन, बच्चों ने महसूस की आधुनिक भारत की ताकत
Fri, 25 Aug 2023 08:47 PM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 25 Aug 2023 08:47 PM IST
सार
कोलकाता के सेंट्रल कलकत्ता साइंस एंड कल्चर ऑर्गनाइजेशन फॉर यूथ ने राज्य और केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों की भागीदारी के साथ 26वीं राष्ट्रीय प्रदर्शनी का आयोजन किया।
विज्ञापन
26वीं राष्ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता के सेंट्रल कलकत्ता साइंस एंड कल्चर ऑर्गनाइजेशन फॉर यूथ ने राज्य और केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों की भागीदारी के साथ 26वीं राष्ट्रीय प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने आधुनिक भारत के विकास, सशक्तिकरण और उपलब्धियों का अहसास किया। यह प्रदर्शनी रविवार तक चलेगी।
विज्ञापन
रक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक प्रदर्शनी का विषय "उन्नत, शक्तिशाली और महान भारत बनाने में योगदान" था जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, कृषि, रक्षा और कुछ सार्वजनिक क्षेत्रों जैसे कई क्षेत्रों को उनके योगदान को प्रदर्शित करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
पूर्वी कमान मुख्यालय के तत्वावधान में भारतीय सेना का 24 से शुरू हुई यह प्रदर्शनी रविवार तक सेंट्रल पार्क मैदान, साल्ट लेक सिटी, कोलकाता में जारी रहेगी। इसमें जूगन, आईजीएलए और अन्य इन्फैंट्री और इंजीनियर उपकरणों जैसे विभिन्न युद्ध उपकरणों का प्रदर्शन करके अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया गया है।
विज्ञापन
भारतीय सेना के पूर्वी कमान द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है। इसमें विद्यार्थियों सहित सभी आयु वर्ग के लोग भारी संख्या में हिस्सा ले रहे हैं। यह प्रदर्शनी उन पेशेवरों और छात्रों के लिए एक मार्ग-दर्शन की भूमिका निभा रहा है जो भारत के भविष्य के लिए बड़े सपने देख रहे हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान चौथी बटालियन 9वीं गोरखा राइफल्स के पाइप बैंड प्रदर्शन ने मेहमानों का दिल जीत लिया।