फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   26 women rescued from specially-built cavity in Mumbai house 4 held

Mumbai: दक्षिण मुंबई के घर में चल रहा था देह व्यापार, 26 महिलाएं छुड़ाईं गईं, चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 21 Dec 2022 08:22 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 21 Dec 2022 08:22 PM IST
सार

मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा (एसएसबी) ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर मंगलवार को लेमिंगटन रोड इलाके में एक इमारत में ग्राहकों को भेजने के बाद छापेमारी की। छापेमारी के दौरान तीन महिलाओं सहित चार लोगों को पकड़ा गया।

विज्ञापन
26 women rescued from specially-built cavity in Mumbai house 4 held
sex racket, देह व्यापार, स्पा, सेक्स रैकेट, जिस्मफरोशी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पुलिस ने दक्षिण मुंबई के एक घर से 26 महिलाओं को मुक्त कराया है। घर के अंदर विशेष रूप से बनाई गई गुफा में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। छापेमारी के बाद तीन महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा (एसएसबी) ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर मंगलवार को लेमिंगटन रोड इलाके में एक इमारत में ग्राहकों को भेजने के बाद छापेमारी की। छापेमारी के दौरान तीन महिलाओं सहित चार लोगों को पकड़ा गया। सभी कथित रूप से रैकेट चलाने में शामिल ते। उनके दस साथी मौके से फरार होने में सफल रहे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, परिसर में गहन तलाशी के बाद पुलिस को इमरात में विशेष रूप से निर्मित गड्ढा मिला, जहां 26 महिलाओं को रखा गया था। अधिकारी ने कहा, अलग-अलग राज्यों की रहने वाली महिलाओं को छुड़ाया गया है। इन महिलाओं ने पुलिस को बताया कि उन्हें जबरन देह व्यापार में धकेला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसबी के बाद में गिरफ्तार किए गए लोगों और बचाई गई महिलाओं को आगे की जांच के लिएडीबी मार्ग पुलिस स्टेशन को सौंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed