{"_id":"60be98758ebc3e7b796f9652","slug":"26-doctors-reach-supreme-court-to-postpone-ini-cet-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएनआई सीईटी परीक्षा को स्थगित कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे 26 डॉक्टर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईएनआई सीईटी परीक्षा को स्थगित कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे 26 डॉक्टर
Tue, 08 Jun 2021 03:36 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 08 Jun 2021 03:36 AM IST
सार
- याचिकाकर्ता डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना काल में वे फ्रंटलाइन वर्कर्स की तरह काम कर रहे हैं। ऐसे में 19 दिनों की पूर्व नोटिस पर परीक्षा आयोजित करना उचित नहीं है।
विज्ञापन
सर्वोच्च न्यायालय
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
26 डॉक्टरों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) द्वारा 16 जून को आयोजित होने वाली आईएनआई सीईटी परीक्षा, 2021 को स्थगित करने की मांग की है। यह परीक्षा उच्च अध्ययन में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
विज्ञापन
वकील पल्लवी प्रताप के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया है कि 16 जून को परीक्षा कराना प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा नीट (पीजी) परीक्षा, 2021 को चार महीने के लिए स्थगित करने का निर्णय लेते वक्त पीजी परीक्षाओं को स्थगित करने के संबंध में दिए गए आश्वासन की घोर अवहेलना है। पीएमओ की ओर से यह भी कहा गया कि उक्त परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों को कम से कम एक महीने का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया है कि इस मामले में केवल 19 दिन की पूर्व सूचना दी गई है। याचिकाकर्ता डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना काल में वे फ्रंटलाइन वर्कर्स की तरह काम कर रहे हैं। ऐसे में 19 दिनों की पूर्व नोटिस पर परीक्षा आयोजित करना उचित नहीं है।
विज्ञापन
इसके अलावा उनका यह भी कहना है कि परीक्षा केंद्र अलग-अलग राज्यों में हैं या उम्मीदवारों के काम करने की जगह से दूर हैं। कोविड-19 को लेकर पाबंदियों की वजह से परीक्षा के लिए बाहर जाने में परेशानी आ सकती है। इस वजह से परीक्षा को टाल दिया जाए।