{"_id":"5bfb71f3bdec22416a474d7b","slug":"26-11-mumbai-attack-10th-anniversary-president-pm-and-others-pay-tributes-to-martyrs-and-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"26\/11 मुंबई हमले की 10वीं बरसी: पीएम समेत कई नेताओं ने शहीदों को किया याद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
26/11 मुंबई हमले की 10वीं बरसी: पीएम समेत कई नेताओं ने शहीदों को किया याद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 26 Nov 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : ANI
मुंबई पर हुए 26/11 आतंकी हमले को आज 10 साल पूरे हो गए हैं। साल 2008 में उस आतंकी हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए थे। हमले में शहीद हुए जवानों को राष्ट्रपति और पीएम समेत अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीटर पर लिखा, "आज से दस वर्ष पहले मुंबई में हुए आतंकी हमले का सामना करने वाले व्यक्तियों और परिवारों को हम याद करते हैं। अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को हमारा नमन। न्याय को सुनिश्चित करने और आतंकवाद को परास्त करने के लिए भारत पूर्णतया प्रतिबद्ध है।"
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, "उन सभी को श्रद्धांजलि जिन्होंने 26/11 मुंबई आतंकी हमले में अपना जीवन खोया। हम शोकाग्रस्त परिवारों के साथ हैं। एक आभारी राष्ट्र उन बहादुर पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों को नमन करता है जो मुंबई हमले में आतंकियों से बहादुरी से लड़े।"
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्यपाल सी विद्यासागर और अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
Mumbai: Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis, Governor C Vidyasagar Rao and other cabinet ministers pay tribute at Martyrs' Memorial, Police Gymkhana at Marine Lines on the 10th anniversary of #MumbaiTerrorAttack. pic.twitter.com/KZt1ipRZOV
— ANI (@ANI) November 26, 2018