फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   25 million fake accounts on Facebook, the world's largest social networking site

दुनिया के सबसे बड़े सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर 25 करोड़ नकली खाते

Tue, 05 Feb 2019 06:55 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, हैदराबाद
भाषा, हैदराबाद Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 05 Feb 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
25 million fake accounts on Facebook, the world's largest social networking site
facebook

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक देखा जाए तो अपने आप में पूरी दुनिया है। अपने एक अरब से ज्यादा खाताधारकों की संख्या के चलते आबादी के मामले में यह दुनिया का तीसरा बड़ा देश हो सकता है। और इन खाताधारकों का एक बड़ा हिस्सा महीने में कम से कम एक बार फेसबुक पर लॉग इन करके उसके कुछ फीचर का उपयोग करता है।

विज्ञापन

 
कंपनी इन्हें अपना मासिक सक्रिय उपयोक्ता (एमएयू) मानती है।लेकिन जब इन्हीं एमएयू की बात की जाती है तो कंपनी के आंकड़े कहते हैं कि, इसमें नकली खातों की संख्या करीब-करीब 25 करोड़ तक हो सकती है।
विज्ञापन


कंपनी ने 2018 की अपनी वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि चौथी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर)में उसके एमएयू में 11 प्रतिशत नकली या गलत खाते हैं। जबकि 2015 में यह उसके एमएयू का पांच प्रतिशत ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिंसबर 2015 में कंपनी के एमएयू की संख्या 1.59 अरब थी जो दिंसबर 2018 के अंत तक बढ़कर 2.32 अरब हो गई।कंपनी की रिपोर्ट के अनुसार ऐसे खातों की पहचान उसकी आंतरिक समीक्षा से की जाती है।

कंपनी का कहना है कि नकली खाते, ऐसे खाते हैं जो किसी उपयोक्ता द्वारा अपने प्रमुख खाते के अलावा बनाए जाते हैं। वहीं गलत खाते, ऐसे खाते हैं जो आम तौर पर कारोबार, किसी संगठन या गैर-मानवीय इकाई द्वारा बनाए जाते हैं। इसमें फेसबुक पेज का इस्तेमाल करने वाले खाते भी शामिल हैं।


गलत खातों में दूसरी श्रेणी ऐसे खातों की जो एक दम फर्जी होते हैं। यह किसी उद्देश्य के लिए बनाए जाते हैं जो फेसबुक पर स्पैम का सृजन करते हैं और उसकी सेवा के नियम-कानूनों का उल्लंघन करते हैं।कंपनी ने कहा कि दुनियाभर में उसके रोजाना सक्रिय उपयोक्ता की औसत संख्या नौ प्रतिशत बढ़कर 2018 में 1.52 अरब रही जो 2017 में 1.40 अरब थी।

कंपनी के रोजाना सक्रिय उपयोक्ताओं की संख्या बढ़ाने में भारत, इंडोनेशिया और फिलीपींस जैसे देशों की अहम भूमिका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed