फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   25 March 2026 Major Events

आज के दिन: राहुल गांधी केरल विधानसभा चुनाव में प्रचार का करेंगे आगाज, दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज से

Wed, 25 Mar 2026 06:07 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Wed, 25 Mar 2026 06:07 AM IST
सार

नमस्कार! आज है बुधवार, 25 मार्च । इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
25 March 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 25 मार्च 2026 को चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी है।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल विधानसभा चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। इसके साथ ही आज से दिल्ली मेंं इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शुरू होगा।

विज्ञापन

राहुल गांधी केरल में चुनाव प्रचार करेंगे शुरू
कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल विधानसभा चुनाव के लिए 25 मार्च से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान वह कोझिकोड में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने बताया कि यह रैली शाम को कोझिकोड बीच पर आयोजित की जाएगी। नौ अप्रैल को होने वाले चुनावों से पहले राज्य में उनके प्रचार अभियान दौरे की शुरुआत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले पर सुनवाई
हरियाणा में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई होगी। सोमवार को शीर्ष अदालत ने सीबीआई- स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) की जांच कराए जाने की मांग वाली याचिका पर हरियाणा सरकार और राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त (सीपी) और मामले की जांच कर रहे अधिकारी (आईओ) को मामले के सभी रिकॉर्ड के साथ 25 मार्च को अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

लोकायुक्त और मुख्य सूचना आयुक्त को लेकर झारखंड में बैठक
झारखंड में लोकायुक्त और मुख्य सूचना आयुक्त को लेकर बुधवार को बैठक होगी। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे। दरअसल, हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में लोकायुक्त सहित अन्य संवैधानिक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से कहा गया कि लोकायुक्त की नियुक्ति इस माह कर ली जाएगी।

भाजपा के अध्यक्ष का दो दिन का पश्चिम बंगाल दौरा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिन के पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। वे विधानसभा चुनाव की प्रचार रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों का जायजा लेंगे, विभिन्न क्षेत्रीय इकाइयों और कोर कमेटी के साथ बैठके करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी का तीन दिन का गोरखपुर दौरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से तीन दिन के गोरखपुर दौरे पर रहेंगे।  वे बुधवार को दो कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे योगिराज गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में भाजपा के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वह मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रस्तावित वातानुकूलित महिला छात्रावास की आधारशिला रखेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की आज से शुरू
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पहली बार अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFD 2026) का आयोजन बुधवार से होगा। यह आयोजन 31 मार्च तक चलेगा। इस फिल्म महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय सिनेमा का एक विविध मिश्रण देखा जाएगा। दिल्ली में हो रहे पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में तमिल, तेलुगु, पंजाबी, मराठी और अन्य भाषाओं की फिल्में प्रदर्शित होंगी। पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि इस महोत्सव में तमिल, तेलुगु, गुजराती, मराठी, भोजपुरी, पंजाबी, हरियाणवी, बंगाली और पूर्वोत्तर की भाषाओं के साथ-साथ इंटरनेशनल फिल्में भी दिखाई जाएंगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed