फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Gujarat ›   25 percent cut in grants of gujarat school that not Participate in principle appointment drive

25 प्रतिशत अनुदान कटने से नाराज गुजरात के कई स्कूल, इस वजह से शिक्षा विभाग ने दिया दंड

Thu, 25 Jul 2019 08:22 PM IST
Trainee Trainee एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 25 Jul 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
25 percent cut in grants of  gujarat school that not Participate in  principle appointment drive
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
गुजरात शिक्षा विभाग ने उन अनुदानित माध्यमिक और उच्च विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाही करने का मन बना लिया है, जिन्होंने राज्य सरकार द्वारा चालाए गए प्रधानाचार्यो की नियुक्ती अभियान में हिस्सा नहीं लिया। ऐसे विद्यालयों का 25 प्रतिशत अनुदान काट लिया जाएगा। शिक्षा विभाग के इस कदम का स्कूल मैनेजमेंट और ट्रस्टी जमकर विरोध कर रहे हैं। जिसके चलते उन्होंने सरकार को इसके विरोध में पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन

 
गुजरात स्टेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने शिक्षा विभाग से गुहार लगाई है कि अभियान में भाग न लेने वाले हर विद्यालय के कारणों की अलग से जांच की जानी चाहिए। एसोसिएशन का कहना है कि कुछ विद्यालय वास्तविक कारणों के चलते अभियान में भाग नहीं ले पाए थे। 
विज्ञापन


4 जून से शुरू हुए अभियान में 2,123 प्रधानाचार्यों की भर्ती की जानी थी। लेकिन कई विद्यालयों ने अभियान में भाग नहीं लिया, जिसके चलते 25 प्रतिशत स्थान रिक्त रह गए। जिसके बाद स्कूलों के आयुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष भास्कर पटेल का कहना है कि एक स्कूल के सालाना 1.25 से 1.50 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाता है। जिसमें स्कूलों को बुनियादी ढांचे और उपकरणों की लागत के साथ-साथ रख-रखाव का भी ध्यान रखना पड़ता है। अगर अनुदान से 25 प्रतिशत काट लिया जाएगा तो सभी स्कूल गंभीर समस्या में आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed