फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   25 August 2026 Major Event

आज के दिन: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कनाडा और अमेरिका का दौरा, TMC के 20 बागी सांसदों के खिलाफ सुनवाई

Tue, 25 Aug 2026 06:12 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 25 Aug 2026 06:12 AM IST
सार

नमस्कार! आज है मंगलवार, 25 अगस्त। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
25 August 2026 Major Event
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 25 अगस्त 2026 को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। आज से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कनाडा और अमेरिका के दौरे पर रहेंगी। इसके साथ ही टीएमसी के 20 बागी सांसदों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। 

विज्ञापन

केंद्रीय वित्त मंत्री का आज से विदेश दौरा

केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण 25 अगस्त से 2 सितंबर तक कनाडा और अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगी। इस दौरान वे कनाडा के वित्त और राष्ट्रीय राजस्व मंत्री श्री फ्रैंकओइस-फिलिप शैम्पेन दोनों देशों के बीच आर्थिक और वित्तीय वार्ता के उद्घाटन सत्र में भाग लेंगे। यात्रा के दौरान  द्विपक्षीय आर्थिक और वित्तीय साझेदारी को मजबूत करने, निवेश संबंधों को मजबूत करने और साझा वैश्विक आर्थिक प्राथमिकताओं पर सहयोग को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरएसएस के प्रमुख मोहन भगवत का तीन देशों का दौरा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भगवत मंगलवार से संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम की यात्रा करेंगे। डॉ. भगवत भारतीय प्रवासी समुदाय से जुड़े विभिन्न स्थानीय संघों और संगठनों के निमंत्रण पर विदेश यात्रा करने वाले हैं।  यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब आरएसएस अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। अपने दौरे के दौरान, भगवत के भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों और स्थानीय संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत करने की उम्मीद है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

टीएमसी के 20 बागी सांसदों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 

टीएमसी के 20 बागी सांसदों की लोकसभा सदस्यता और अयोग्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को सुनवाई होगी। राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष की कार्रवाई में देरी को चुनौती देते हुए याचिका दायर की है। वहीं, टीएमसी ने बागी गुट के के खिलाफ दल-बदल विरोधी कानून के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

सांसद पप्पू यादव से संबंधित मामले में सुनवाई

प्रयागराज  के जिला न्यायालय में अपर मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट की अदालत में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ संतों व पुजारियों का रूप धारणकर संसद भवन के सामने प्रदर्शन करने के मामले में मंगलवार को सुनवाई होगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

मणिमहेश यात्रा आज से शुरू

श्री मणिमहेश यात्रा अधिकारिक तौर पर मंगलवार से शुरू होकर 20 सितंबर तक जारी रहेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से अलग-अलग सेक्टरों में अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। यात्रा के दौरान 28 अगस्त को रक्षाबंधन स्नान और इसके बाद श्रावण पूर्णिमा तथा जन्माष्टमी के स्नान को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल और पर्वतारोहण दलों की तैनाती की जाएगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed