{"_id":"5dd40f2f8ebc3e54d9797ae9","slug":"248-candidates-filed-for-karnataka-by-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक उपचुनाव के लिए 248 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक उपचुनाव के लिए 248 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया
Tue, 19 Nov 2019 09:20 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 19 Nov 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
भाजपा, कांग्रेस
कर्नाटक में 15 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कुल 248 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है। इन सीटों पर मुख्य दल कांग्रेस, जद (एस) और भाजपा के प्रत्याशियों के बीच मुख्य मुकाबला है। इन सीटों पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। इन सीटों के लिए 128 निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं।
विज्ञापन
चुनाव आयोग के अनुसार शिवाजीनगर सीट से सबसे अधिक 28 उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि कृष्णाराजपेट सीट पर केवल आठ प्रत्याशियों ने ही दांव लगाया है। नाम वापसी की अंतिम तारीख 21 नवंबर है और मतों की गणना नौ दिसंबर को की जाएगी। इन 15 सीटों में से 12 पर कांग्रेस और तीन पर जद (एस) का कब्जा था।
विज्ञापन