फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   24 May 2026 Major Events

आज के दिन: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के भारत दौरे का दूसरा दिन, तय होगी आईपीएल प्ले ऑफ की चौथी टीम

Sun, 24 May 2026 06:15 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Sun, 24 May 2026 06:15 AM IST
सार

नमस्कार! आज है रविवार, 24 मई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
 

विज्ञापन
24 May 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 24 मई 2026 को जेष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का भारत दौरे का दूसरा दिन है।  वहीं, आईपीएल में ग्रुप चरण के आखिरी दो मुकाबले खेले जाएंगे। इनसे तय होगा की प्ले ऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम कौन सी होगी। 

विज्ञापन

अमेरिका के विदेश मंत्री का भारत दौरा
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो  के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। अपने दौरे के पहले दिन उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। रूबियो स्वीडन में नाटो के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के बाद भारत पहुंचे हैं। उन्होंने स्वीडन रवाना होने से पहले कहा था कि वॉशिंगटन भारत के साथ ऊर्जा साझेदारी को काफी बड़े पैमाने पर बढ़ाने का इच्छुक है। अमेरिका उतनी ऊर्जा की आपूर्ति करने के लिए तैयार है, जितनी नई दिल्ली खरीदने को तैयार है। इसके साथ ही वह 26 मई को क्वाड समूह की बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक विदेश मंत्री एस. जयशंकर की अध्यक्षता में आयोजित हो रही है। ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के विदेश मंत्री बैठक में हिस्सा लेंगे। क्वाड समूह में भारत सहित ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा की बैठक 
बहुजन समाज पार्टी रविवार को एक अहम बैठक करने वाली है। इस बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन के कार्यों से संबंधित अहम दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं। वहीं जिन जिलों में पार्टी ने प्रभारी बनाए हैं, उन्हें प्रत्याशी घोषित करने के बारे में भी फैसला लिया जा सकता है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद भी शामिल हो सकते हैं। इस दौरान आकाश के यूपी के चुनावी दौरे का कार्यक्रम भी तय किया जा सकता है।

विज्ञापन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का प्रतापगढ़ दौरा
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती रविवार को प्रतापगढ़ दौरे पर रहेंगे। वह इस दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक और संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दिल्ली में जनजाति कार्यक्रम
दिल्ली के लाल किले में रविवार से ‘जनजाति सांस्कृतिक समागम’ आयोजित होगा। इसमें 1.5 लाख जनजाति समाज के लोग पांच मार्गों से शोभायात्रा निकालेंगे, जो अपनी पारंपरिक वेशभूषा और संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। इससे उत्तरी दिल्ली की कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। 

फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल कार्यक्रम
फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल का विशेष 75वां संस्करण रविवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में देशभर के 8,000 से अधिक स्थानों पर नागरिक एकजुट होंगे। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल और श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया समारोह का नेतृत्व करेंगे। 

आईपीएल के आखिरी दो लीग मुकाबले 
आईपीएल में रविवार को लीग चरण के आखिरी दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। यह मैच दोपहर 3: 30 बजे से शुरू होगा। वहीं, दूसरा मैच  कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच है। यह मुकाबला शाम 7: 30 बजे से शुरू होगा। इन मुकाबले के साथ ही यह तय हो जाएगा कि आईपीएल प्ले ऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम कौन सी होगी। 2025 की विजेता बंगलूरू, गुजरात और हैदराबाद पहले ही प्ले ऑफ में पहुंच चुके हैं। राजस्थान अगर अपना मुकाबला जीतता है तो बचे एक स्थान पर उसका कब्जा हो जाएगा। राजस्थान के हारने पर प्रतियोगिता का आखिरी लीग मैच यह तय करेगा कि प्ले ऑफ में कौन सी टीम जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed