फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   23 May 2026 Major Events

आज के दिन: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो चार दिन के दौरे पर भारत पहुंचे, आईपीएल में लखनऊ-पंजाब के बीच मैच

Sat, 23 May 2026 06:06 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Sat, 23 May 2026 06:06 AM IST
सार

नमस्कार! आज है शनिवार, 23 मई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
23 May 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 23 मई 2026 को जेष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज से भारत के दौरे पर रहेंगे। आईपीएल में लखनऊ और पंजाब  अपना आखिरी लीग मुकाबला खेलेंगे। 

विज्ञापन

अमेरिका के विदेश मंत्री का भारत दौरा
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो शनिवार से भारत के दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा चार दिन का है। यह उनकी पहली भारत यात्रा है। वह अपनी यात्रा के दौरान कोलकाता, नई दिल्ली, आगरा और जयपुर जाएंगे। 26 मई को क्वाड समूह की बैठक में भी रुबियो शामिल होंगे। यह बैठक विदेश मंत्री एस. जयशंकर की अध्यक्षता में आयोजित हो रही है। बैठक में ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के विदेश मंत्री हिस्सा लेंगे। क्वाड समूह में भारत सहित ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का चीन दौरा
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ शनिवार से  चीन की यात्रा रहेंगे। उनकी यह यात्रा 26 मई तक चलेगी। इस दौरान शरीफ राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री ली कियांग से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन

साइप्रस के राष्ट्रपति का भारत दौरा 
साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स भारत दौरे का आज आखिरी दिन है। शुक्रवार को उन्होंने नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।  इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों की दोस्ती न केवल मजबूत है, बल्कि भविष्य की जरूरतों और संभावनाओं के अनुरूप भी है। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और विदेश सचिव विक्रम मिस्री समेत दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त का उत्तरकाशी दौरा
भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार से उत्तरकाशी जिले के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। 

आईपीएल में लखनऊ और पंजाब के बीच मैच
आईपीएल में शनिवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स और पंजाब किंग्स  के बीच मुकाबला है। यह मैच शाम 7:30 बजे से लखनऊ में खेला जाएगा। दोनों टीमें लीग चरण का आखिरी मुकाबला खेलने उतरेंगी। लखनऊ पहले ही प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। वहीं, पंजाब अगर जीत दर्ज करती है तो उसकी प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed