फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   23 July 2026 Major Events

आज के दिन: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में सुनवाई, राष्ट्रमंडल खेल का आगाज, भारत-जिम्बाब्वे के बीच टी-20 मैच

Thu, 23 Jul 2026 06:22 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 23 Jul 2026 06:22 AM IST
सार

नमस्कार! आज है गुरुवार, 23 जुलाई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
23 July 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 23 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी है।  आज राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में सुनवाई होगी। इसके साथ ही भारत और जिम्बाब्वे के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भी खेला जाएगा। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी का गोरखपुर दौरा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 जुलाई को गोरखपुर को करीब 995 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान वह 813.52 करोड़ रुपये की लागत से तैयार चार परियोजनाओं का लोकार्पण और 181.77 करोड़ रुपये की लागत वाली 10 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएसएस और वीएचपी का सम्मेलन
राम मंदिर में गबन के विवाद के बीच, विश्व हिंदू परिषद (VHP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने  बुधवार को अयोध्या की मणि राम छावनी में संतों का एक सम्मेलन बुलाया है। सूत्रों के मुताबिक, इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए RSS के स्वयंसेवक और VHP के कार्यकर्ता अयोध्या में संतों से मिल रहे हैं।

विज्ञापन

भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला
भारत और जिम्बाब्वे के बीच गुरुवार को टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जाएगा।  टीम इंडिया आखिरी बार 2024 में जिम्बाब्वे दौरे पर गई थी, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी। यह सीरीज युवा खिलाड़ियों के लिए मौका बन सकती है। टी20 वर्ल्ड कप 2028 और ओलंपिक 2028 की तैयारियों को देखते हुए टीम कॉम्बिनेशन पर काम होगा। साथ ही बेंच स्ट्रेंथ को परखने का अच्छा मौका मिलेगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

आज से शुरु होगा राष्ट्रमंडल खेल
राष्ट्रमंडल खेल 2026 की शुरुआत गुरुवार से होने जा रही है, जिसमें 74 देशों के करीब तीन हजार एथलीट 10 खेलों में हिस्सा लेंगे। इनमें 215 गोल्ड मेडल दांव पर होंगे। भारत राष्ट्रमंडल खेल में 19वीं बार हिस्सा लेने जा रहा है, जिसमें उसके 124 एथलीट मेडल के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। भारत अपने अभियान की शुरुआत पुरुषों और महिलाओं के लॉन बॉल इवेंट से करेगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। सोनम रघुवंशी पर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने और उसे अंजाम देने का आरोप है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed