{"_id":"63342bcba6c1a225dd18a3b7","slug":"22-year-old-man-commits-suicide-after-girlfriend-did-not-unfollow-youths-on-instagram-in-nagpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharastra: इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड ने युवकों को नहीं किया अनफॉलो तो बॉयफ्रेंड ने दी जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharastra: इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड ने युवकों को नहीं किया अनफॉलो तो बॉयफ्रेंड ने दी जान
Wed, 28 Sep 2022 10:17 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 28 Sep 2022 10:17 PM IST
सार
दुर्गा पंडाल के पास जब रोहन ने जहरीला पदार्थ खाया तो उसने वहां खड़े एक शख्स को पूरी बात बताई। उसने अपने बड़े भाई वीरपाल को फोन करने के लिए उसी शख्स से कहा था।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के नागपुर में 22 साल के एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। बाद में उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह काफी दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था। उधर, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामनगर में रोहन सिंह अपने परिवार के साथ रहता था। उसने रामदासपेट इलाके में लगे दुर्गा पूजा पंडाल के पास जहरीला पदार्थ खा लिया। तबियत बिगड़ने पर वहां मौजूद एक शख्स को रोहन ने पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। मामले की सूचना मिलने पर रोहन का बड़ा भाई वीरपाल सिंह कपूर मौके पर पहुंच गए। रोहन को उपचार के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।
प्रेमिका ने इंस्टाग्राम पर लोगों को नहीं किया अनफॉलो तो दे दी जान
रोहन ने देवी पंडाल के पास अपने दोस्त को बताए घटनाक्रम के मुताबिक, मृतक एक युवती से प्यार करता था। उसकी गर्लफ्रेंड इंस्टाग्राम पर कुछ अन्य लोगों को फॉलो करती है। यह रोहन को नागवार गुजरता था। उसने कई बार अपनी गर्लफ्रेंड से लोगों को अनफॉलो करने के लिए कहा। आरोप है कि युवती ने उन्हें अनफॉलो करने से इनकार कर दिया। जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी। बताया गया है कि इसी वजह से युवक ने दुखी होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने बताया कि रोहन के ऊपर काफी कर्जा भी था।