फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   22 Bangladeshi infiltrators held in Assam Know updates

Assam: अवैध रूप से असम पहुंचे 22 बांग्लादेशी नागरिक, स्थानीय व्यक्ति घर में ली थी शरण; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 23 Dec 2024 07:43 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 23 Dec 2024 07:43 PM IST
सार

असम के दक्षिण सलमारा-मानकचार पुलिस ने 16 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में 7 पुरुष, 4 महिलाएं और 5 बच्चे शामिल हैं। ये लोग बंगलुरू से ट्रेन से गुवाहाटी पहुंचे थे।

विज्ञापन
22 Bangladeshi infiltrators held in Assam Know updates
असम पुलिस - फोटो : PTI

विस्तार

असम पुलिस ने अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में दो अलग-अलग अभियानों में 22 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


बंगलुरू से गुवाहाटी पहुंचे 16 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार 
असम के दक्षिण सलमारा-मानकचार पुलिस ने 16 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में 7 पुरुष, 4 महिलाएं और 5 बच्चे शामिल हैं। ये लोग बंगलुरू से ट्रेन से गुवाहाटी पहुंचे थे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए लोग दक्षिण सलमारा-मानकचार जिले की ओर जाने की योजना बना रहे थे। पुलिस को संदेह हुआ और जिसके बाद एक अभियान चलाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों के अनुसार, सभी संदिग्ध बांग्लादेशी एक स्थानीय व्यक्ति के घर में शरण लिए हुए थे। जांच के दौरान अधिकारियों ने इनके बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच बच्चे भी शामिल
गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान जाकिर शेख, मोहम्मद महदी हसन, रुमाना अख्तर, मोहम्मद रिजवान हवलदार, जमाल शेख, ब्यूटी बेगम, मुन्नी बेगम, नुशरत जहां, रुस्तम शेख, रुबेल कुरैशी, चांद मियां के रूप में हुई है। इसके अलावा पांच बच्चे भी हैं।


एक अन्य अभियान में छह बांग्लादेशी पकड़े गए थे
उन्होंने कहा कि पहले अभियान में असम पुलिस ने छह बांग्लादेशियों को भारत में घुसने की कोशिश करते हुए पकड़ा था। जिसके बाद उन्हें बांग्लादेश के अधिकारियों को सौंप दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed