{"_id":"62d4b6f3b0d4a731c92753f8","slug":"21-year-old-model-commits-suicide-in-kolkata-third-case-in-three-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kolkata: कोलकाता में 21 वर्षीय मॉडल ने की खुदकुशी, तीन माह में तीसरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kolkata: कोलकाता में 21 वर्षीय मॉडल ने की खुदकुशी, तीन माह में तीसरा मामला
Mon, 18 Jul 2022 06:57 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, कोलकाता।
एजेंसी, कोलकाता।
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 18 Jul 2022 06:57 AM IST
सार
पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि शनिवार शाम को वह महिला मित्र से मिलने के लिए रेस्तरां में गई थी। वहां से लौटने के बाद आधी रात को फोन आया, जिसके बाद उसने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 21 वर्षीय मॉडल के आत्महत्या का मामला सामने आया है। उसकी पहचान पूजा सरकार के रूप में हुई है। वह नार्थ 24 परगना में गोबर्दन कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा थी और दक्षिण कोलकाता में किराये के मकान में रहती थी। पुलिस के मुताबिक, तीन महीने में मॉडल की आत्महत्या का यह तीसरा मामला है।
विज्ञापन
पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि शनिवार शाम को वह महिला मित्र से मिलने के लिए रेस्तरां में गई थी। वहां से लौटने के बाद आधी रात को फोन आया, जिसके बाद उसने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया। उसकी दोस्त ने बार-बार दरवाजा खोलने की कोशिश, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
दरवाजा जब तोड़ा गया तो उसका शव कमरे की छत से लटका मिला। शव को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दोस्त से पूछताछ की है, जिसने आरोप लगाया है कि पूजा के पुरुष दोस्त ने मौत से पहले मिलने के लिए बुलाया था। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि मई माह में भी दो मॉडल आत्महत्या कर चुकी हैं।
विज्ञापन