{"_id":"5cc0b085bdec2214593ab0ba","slug":"21-opposition-leaders-including-chandrababu-filed-a-review-petition-in-the-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम-वीवीपैट मिलान: चंद्रबाबू समेत 21 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की पुनर्विचार याचिका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ईवीएम-वीवीपैट मिलान: चंद्रबाबू समेत 21 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की पुनर्विचार याचिका
Thu, 25 Apr 2019 12:22 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 25 Apr 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
चंद्रबाबू नायडू (फाइल फोटो)
चंद्रबाबू नायडू समेत 21 विपक्षी दलों के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर कर वीवीपैट और ईवीएम के मिलान को पांच गुना बढ़ाने के आदेश में बदलाव करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
दरअसल 8 अप्रैल को शीर्ष अदालत ने चुनाव आयोग को लोकसभा चुनाव की सभी संसदीय सीट के हर विधानसभा क्षेत्र में एक नहीं, बल्कि पांच वीवीपैट की पर्चियों का ईवीएम से औचक मिलान का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
पुनर्विचार याचिका में कहा गया कि लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के मतदान में ईवीएम और वीवीपीपैट की पर्चियों में मिलान न होने की खबर आई है। लिहाजा आठ अप्रैल के आदेश पर फिर से विचार किया जाना चाहिए। याचिका में कहा गया है कि ईवीएम के जरिये पड़ने वाले कुल वोटों में से 50 फीसदी का मिलान वीवीपैट से निकलने वाली पर्चियां से कराई जाए।
विज्ञापन