Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   2027 UP polls: SP, Cong to hold seat-sharing negotiations in Delhi today

यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस के बीच आज दिल्ली में सीट बंटवारे पर होगी बातचीत, कांग्रेस ने मांगीं हैं 181 सीट

Tue, 17 Nov 2026 07:44 AM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 17 Nov 2026 07:44 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ सीटों के बंटवारे पर बातचीत के लिए कांग्रेस ने पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। वहीं आज से सपा और कांग्रेस के बीच नई दिल्ली में सीट बंटवारे पर औपचारिक बातचीत शुरू होगी।

विज्ञापन
2027 UP polls: SP, Cong to hold seat-sharing negotiations in Delhi today
यूपी में चुनावी मोड में कांग्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच मंगलवार को नई दिल्ली में सीट बंटवारे पर औपचारिक बातचीत शुरू होगी। प्रदेश की कुल 403 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने 181 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग करते हुए अपनी सूची सौंपी है। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का कहना है कि संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में जिस पार्टी की जीतने की स्थिति मजबूत होगी, उसे ही सीट दी जाएगी।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज
इस बीच कांग्रेस ने भी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इसमें पार्टी की चुनावी तैयारियों की समीक्षा और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


कांग्रेस की ओर से कमान प्रियंका संभालेंगी
बैठक 10, राजाजी मार्ग पर हुई। इसमें कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा, यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल के नेता वीरेंद्र चौधरी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद खरगे ने कहा कि चर्चा का केंद्र उत्तर प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव रहे। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश के चुनाव देश की राजनीति को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग बदलाव चाहते हैं। वे सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित समुदायों के अधिकारों की मजबूत सुरक्षा की अपेक्षा कर रहे हैं। खरगे ने कहा, "आज मैंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्य की राजनीतिक स्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गहन चर्चा की।" उन्होंने आगे कहा, "उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव देश की राजनीति को नई दिशा देंगे। राज्य के लोग बदलाव चाहते हैं और सामाजिक न्याय, समान अवसर तथा वंचित समुदायों के अधिकारों को मजबूत होते देखना चाहते हैं। कांग्रेस की चुनावी संभावनाओं पर भरोसा जताते हुए खरगे ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी, इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश की जनता के सामने एक मजबूत विकल्प पेश करेगी।


कांग्रेस ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का किया गठन
कांग्रेस ने आगामी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को पांच राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटियां गठित की गई हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन पैनल का नेतृत्व करने के लिए वरिष्ठ नेताओं को नियुक्त किया है।

राज्यवार कमेटियों का विवरण
उत्तर प्रदेश
अध्यक्ष: अजय माकन
सदस्य: असलम शेख, बी.वी. श्रीनिवास

पंजाब
अध्यक्ष: डॉ. सिरिवेलला प्रसाद
सदस्य: सचिन सावंत, निवेदिथ अल्वा

उत्तराखंड
अध्यक्ष: दीपा दासमुंशी
सदस्य: अनिल चौधरी, पाल भाई अंबालिया

गोवा
अध्यक्ष: के.जे. जॉर्ज
सदस्य: सतेज डी. पाटिल, शफी परम्बिल

मणिपुर
अध्यक्ष: बी.एम. संदीप
सदस्य: हिबी ईडन, राजेश ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed