फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   2019 lok sabha elections: BJP is adding new partners

लोकसभा चुनाव: रूठों को मनाने और नए साथियों को जोड़ने में जुटी भाजपा

Tue, 19 Feb 2019 05:38 AM IST
तिवारी अभिषेक हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली।
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली। Published by: तिवारी अभिषेक Updated Tue, 19 Feb 2019 05:38 AM IST
विज्ञापन
2019 lok sabha elections: BJP is adding new partners
सांकेतिक तस्वीर

आम चुनाव से पहले भाजपा नुकसान उठा कर भी राजग के साथियों को बरकरार रखने और नए दलों को जोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है। महाराष्ट्र में लंबे समय से नाराज शिवसेना को साधने के लिए पार्टी ने विधानसभा में 30-30 महीने के कार्यकाल का नया प्रस्ताव तैयार किया है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक शिवसेना लोकसभा की 23 सीटों पर और विधानसभा चुनाव साथ-साथ लड़ने को राजी है। मगर उसकी ओर से मांगा गया सीएम पद पर पेच फंसा है। इसकी काट के लिए पार्टी ने राज्य में सरकार के कार्यकाल का बराबर बंटवारे का प्रस्ताव तैयार किया है। भाजपा चाहती है कि भले ही सीटों के सवाल पर उसे थोड़ा नुकसान उठाना पड़े, मगर आम चुनाव के दौरान अब वह किसी और मित्र को खोने का खतरा नहीं उठाएगी।
विज्ञापन


शाह राजभर से मुलाकात करेंगे। मंत्रालय वापस दे कर राजभर ने भाजपा पर दबाव बना दिया है। वह चाहते हैं कि ओबीसी आरक्षण कोटे में बंटवारा संबंधी यूपी सरकार को सौंपी गई सामाजिक न्याय कमेटी की रिपोर्ट लागू की जाए। हालांकि आयोग ने जिस प्रकार भाजपा और उसके सहयोगी अपना दल की समर्थक बिरादरी कुर्मी और जाट को ए श्रेणी में रख कर कुल 27 फीसदी आरक्षण में से इन्हें महज 7 फीसदी आरक्षण देने की सिफारिश की है, उससे पार्टी पशोपेश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए साथियों की तलाश
भारतीय जनता पार्टी को तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक का करीब-करीब साथ मिल गया है। पार्टी की निगाहें अब ओडिशा में बीजू जनता दल को साधने पर है। पार्टी की ओर से इस आशय का प्रस्ताव बीजेडी को दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed