{"_id":"60475d8924abfc7d661984a1","slug":"20-terrorists-of-various-groups-surrendered-in-manipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर: विभिन्न गुटों के 20 आतंकियों ने डाले हथियार, आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर: विभिन्न गुटों के 20 आतंकियों ने डाले हथियार, आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार
Tue, 09 Mar 2021 05:09 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 09 Mar 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बीरेन सिंह को हथियार सौंपता आतंकी
- फोटो : twitter.com/manipur_cmo/status
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के समक्ष मंगलवार को विभिन्न संगठनों के 20 आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें से 16 लोग 'थादोउ पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' यानी टीपीएलए से नाता रखते हैं। वहीं, अन्य 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' (पीएलए) और पीआरईपीएके (पीआरओ) के हैं।
विज्ञापन
इन आतंकवादियों ने फर्स्ट मणिपुर राइफल्स के सभागृह में आयोजित एक कार्यक्रम में आत्मसमर्पण किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले इन आतंकवादियों को ऐसा कौशल प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे उन्हें बाद में नौकरी मिल सके और वह सम्मानित तरीके से जीवन व्यतीत कर सकें।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने ट्वीट में कहा, 'भाजपा नीत सरकार की एक और बड़ी उपलब्धि में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के कुल 20 आतंकवादियों ने हथियारों और गोला-बारूद के साथ सरकार के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।'
विज्ञापन
In another achievement of BJP led Govt, 20 militants from different proscribed outfits have surrendered before Hon'ble CM N Biren Singh with arms and ammunition at a homecoming ceremony held at the Banquet Hall at 1st Manipur Rifles complex Imphal, today. pic.twitter.com/8TYOMdx2CN
— CMO Manipur (@manipur_cmo) March 9, 2021
इसके साथ ही इस संबंध में उन्होंने फेसबुक पर की गई एक पोस्ट में बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले इन आतंकवादियों को एक बार चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पुनर्वास शिविर में तीन साल तक रहने के दौरान छह-छह हजार रुपये प्रत्येक महीने दिए जाएंगे।