मणिपुर: विभिन्न गुटों के 20 आतंकियों ने डाले हथियार, आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के समक्ष मंगलवार को विभिन्न संगठनों के 20 आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें से 16 लोग 'थादोउ पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' यानी टीपीएलए से नाता रखते हैं। वहीं, अन्य 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' (पीएलए) और पीआरईपीएके (पीआरओ) के हैं।
इन आतंकवादियों ने फर्स्ट मणिपुर राइफल्स के सभागृह में आयोजित एक कार्यक्रम में आत्मसमर्पण किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले इन आतंकवादियों को ऐसा कौशल प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे उन्हें बाद में नौकरी मिल सके और वह सम्मानित तरीके से जीवन व्यतीत कर सकें।
मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने ट्वीट में कहा, 'भाजपा नीत सरकार की एक और बड़ी उपलब्धि में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के कुल 20 आतंकवादियों ने हथियारों और गोला-बारूद के साथ सरकार के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।'
In another achievement of BJP led Govt, 20 militants from different proscribed outfits have surrendered before Hon'ble CM N Biren Singh with arms and ammunition at a homecoming ceremony held at the Banquet Hall at 1st Manipur Rifles complex Imphal, today. pic.twitter.com/8TYOMdx2CN
— CMO Manipur (@manipur_cmo) March 9, 2021
इसके साथ ही इस संबंध में उन्होंने फेसबुक पर की गई एक पोस्ट में बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले इन आतंकवादियों को एक बार चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पुनर्वास शिविर में तीन साल तक रहने के दौरान छह-छह हजार रुपये प्रत्येक महीने दिए जाएंगे।