फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   20 september 2026 major event

आज के दिन: भाजपा अध्यक्ष की आईटी सेल के साथ बैठक, एशियाड में क्रिकेट-हॉकी से बैडमिंटन तक में भारत के मुकाबले

Sun, 20 Sep 2026 06:01 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sun, 20 Sep 2026 06:01 AM IST
सार

नमस्कार! आज है रविवार, 20 सितंबर इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
 

विज्ञापन
20 september 2026 major event
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 20 सिंतबर 2026 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की नवमी है। आज भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की पार्टी आईटी सेल के साथ बैठक हो सकती है। एशियन गेम्स में भारतीय महिला टीम का सेमीफाइनल मुकाबला बांग्लादेश से होगा। 

विज्ञापन

उपराष्ट्रपति  का महाराष्ट्र दौरा
शुरुआत उपराष्ट्रपति से। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। आज उनके इस दौरे का आखिरी दिन है।  इस तीन दिवसीय यात्रा के दौरान उन्होंने मुंबई और पुणे में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उपराष्ट्रपति पुणे जिले के लोनावला में कैवल्यधाम के गोरधनदास सेक्सरिया योग और सांस्कृतिक संश्लेषण महाविद्यालय के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा आईटी सेल के साथ बैठक करेंगे अध्यक्ष नितिन नवीन
भाजपा ने आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रमुखों की बैठक बुलाई है। ये बैठक रविवार को राजधानी दिल्ली में होगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष आईटी/सोशल मीडिया और अन्य संबंधित विभागों की बैठक लेंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में खासतौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रम ‘सेवा संकल्प अभियान’ को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर आईटी सेल की भूमिका पर बात की जाएगी। 

विज्ञापन

एशियाड में भारत के कई अहम मुकाबले
एशियन गेम्स 2026 में रविवार को हॉकी में भारत बनाम इंडोनेशिया पुरुष का मुकाबला होगा। वहीं, महिलाओं के वर्ग में भारत बनाम उज्बेकिस्तान का मैच भी होगा। इसके साथ ही महिला टी20 क्रिकेट में भारत और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पीवी सिंधु महिला बैडमिंटन टीम के प्रारंभिक दौर में हिस्सा लेंगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

किसान मुख्यमंत्री के सामने रखेगे अपनी मांग
ग्रेटर नोएडा में जमीन अधिग्रहण के बाद चार फीसदी भूखंड देने की मांग को लेकर प्रभावित किसान रविवार को लखनऊ कूच करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सामने अपनी मांग रखेंगे। उनके द्वारा सामूहिक रूप से राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी गई है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed