फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   20 new viruses found in bats in China risk of infection in animals and humans News In Hindi

चिंताजनक: चीन के चमगादड़ों में मिले 20 नए वायरस, महामारी का जोखिम; जीवों और इंसानों में संक्रमण का खतरा

Sat, 28 Jun 2025 04:56 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 28 Jun 2025 04:56 AM IST
सार

चीन के युन्नान प्रांत के चमगादड़ों में 20 नए वायरस मिले, जिनमें से दो निपाह और हेंड्रा वायरस से मिलते-जुलते हैं। ये वायरस चमगादड़ों के गुर्दे में पाए गए हैं और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा हो सकते हैं। वैज्ञानिकों ने आनुवांशिक विश्लेषण से यह खोज की है।

विज्ञापन
20 new viruses found in bats in China risk of infection in animals and humans News In Hindi
चमगादड़ - फोटो : Indian Flying Fox by Charles J

विस्तार

कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी के बाद वायरसों की उत्पत्ति और उनके पशु स्रोतों पर निगरानी पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। अब चीन के दक्षिण-पश्चिमी युन्नान प्रांत से आई एक चौंकाने वाली रिपोर्ट ने वैज्ञानिकों की चिंता को और गहरा कर दिया है। फलों के बागानों में पाए गए चमगादड़ों में वैज्ञानिकों ने 20 नए वायरसों की खोज की है, जिनमें से दो घातक निपाह और हेंड्रा वायरस से मिलते-जुलते हैं। यह खोज एक नई महामारी की चेतावनी भी देती है।

विज्ञापन


युन्नान इंस्टीट्यूट ऑफ एंडेमिक डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन और दाली विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की एक टीम ने 10 प्रजातियों के 142 चमगादड़ों का आनुवांशिक विश्लेषण किया। इस विश्लेषण में 20 नये वायरस, एक अज्ञात जीवाणु और एक नया प्रोटोजोआ परजीवी भी पाया गया।
विज्ञापन


दो वायरसों की संरचना निपाह और हेंड्रा वायरस के आधे से अधिक जीन से मेल खाती है। ये दोनों वायरस पहले भी मानव संक्रमण में अत्यधिक घातक सिद्ध हो चुके हैं। विशेष चिंता की बात यह है कि यह वायरस विशेष रूप से चमगादड़ों के गुर्दे में पाए गए हैं, जो मूत्र उत्पादन से जुड़ा अंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Deepseek: अपने एप स्टोर से डीपसीक हटाएं एपल-गूगल; जर्मनी ने कहा- डाटा चीन भेजने से असुरक्षा का खतरा

जीवों और इंसानों में संक्रमण का खतरा
ये चमगादड़ ग्रामीण बागानों में पकड़े गए, जो आबादी वाले गांवों के पास स्थित हैं। इसका अर्थ है कि यदि इन वायरसों में प्रजातियों के बीच संक्रमण की क्षमता है, तो मनुष्य और पालतू जानवर सीधे खतरे में आ सकते हैं। पीएलओएस पैथोजन्स पत्रिका में प्रकाशित इस शोध में चेताया गया है कि वायरस के फैलाव की संभावना को देखते हुए सख्त निगरानी की जरूरत है।


दो नए वायरस : युन्नान बैट हेनिपावायरस 1 और 2...
इस अध्ययन में विशेष रूप से दो नए वायरसों की पहचान हुई है युन्नान बैट हेनिपावायरस 1 और 2, जो हेंड्रा और निपाह जैसे हेनिपावायरस के करीबी विकासवादी चचेरे भाई हैं। इनका जीनोम पूर्ण रूप से विश्लेषित किया गया है जो चीन में अपनी तरह की पहली खोज है। हालांकि अभी यह निश्चित नहीं है कि ये वायरस इंसानों में संक्रमण कर सकते हैं या नहीं, लेकिन उनकी संरचनात्मक समानता उन्हें निगरानी की प्राथमिक सूची में रखती है।

ये भी पढ़ें:- Conflict: आईडीएफ पर गाजा में मदद मांगते लोगों पर गोलीबारी का आरोप, नेतन्याहू बोले– सेना को बदनाम करने की साजिश
 

कोविड-19 की छाया में यह खोज इसलिए महत्वपूर्ण...
यह शोध उस समय आया है जब दुनिया अभी भी कोविड-19 के दंश से उबरने की कोशिश कर रही है। एक ऐसा वायरस जिसकी उत्पत्ति भी चमगादड़ों से जुड़ी बताई गई थी। वुहान लैब लीक थ्योरी को लेकर हुए विवाद के बाद अब हर ऐसी खोज को विशेष गंभीरता से देखा जा रहा है। इस ताजा शोध ने एक बार फिर इस बात की पुष्टि की है कि वायरसों की उत्पत्ति, प्रसार और उनके जूनोटिक ट्रांसफर पर वैज्ञानिक निगरानी बेहद अहम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed