फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   20 january 2026 major events

आज के दिन: ज्ञानवापी और मुंबई में बढ़ते प्रदूषण पर सुनवाई, राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबेरली में

Tue, 20 Jan 2026 06:06 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 20 Jan 2026 06:06 AM IST
सार

नमस्कार! आज है मंगलवार, 20 जनवरी। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
 

विज्ञापन
20 january 2026 major events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 20 जनवरी 2026 को माघ माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया है। मंगलवार को ज्ञानवापी और सबरजीत कौर से जुड़े मामलों पर अदालतों में सुनवाई होगी। वहीं, राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर हैं। 

विज्ञापन

ज्ञानवापी मामले पर सुनवाई
ज्ञानवापी मस्जिद से जुड़े एक मामले पर आज मंगलवार को सुनवाई होगी। दरअसल, ज्ञानवापी परिसर में नए मंदिर के निर्माण और हिंदुओं को पूजा-पाठ का अधिकार देने से जुड़े 1991 में दायर मुकदमे पर वाराणसी की अदालत में सुनवाई होगी। इस मामले पर पहले शनिवार को सुनवाई होनी वाली थी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

बंगलूरू में आज से अंतरराष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सम्मेलन

आधुनिक युद्धक्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर की बढ़ती भूमिका देखते हुए बंगलूरू में 7वां अंतरराष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सम्मेलन मंगलवार से शुरू होगा। तीन दिवसीय सम्मेलन में भारत सहित अमेरिका, इस्राइल, कनाडा, इटली, फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन जैसे प्रमुख देशों की 48 इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर संस्थाएं भाग लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरबजीत कौर मामले पर सुनवाई 

लाहौर हाईकोर्ट में मंगलवार को सरबजीत कौर के मामले पर सुनवाई होगी। शुक्रवार को लाहौर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार और संबंधित एजेंसियों को 20 जनवरी तक विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए थे। दरअसल, सरबजीत कौर पिछले साल चार नवंबर को भारत से सिख तीर्थयात्रियों के एक जत्थे के साथ पाकिस्तान गईं थीं। तय कार्यक्रम के अनुसार उन्हें भारत लौटना था, लेकिन उन्होंने वापस आने के बजाय पाकिस्तान में ही रहने का फैसला किया। इसी दौरान उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया और शेखूपुरा निवासी नासिर हुसैन से शादी कर ली। बताया जाता है कि सरबजीत और नासिर की पहचान 2016 में सोशल मीडिया के जरिए हुई थी, जो धीरे-धीरे रिश्ते में बदल गई। धर्म परिवर्तन के बाद सरबजीत ने अपना नाम बदलकर नूर रख लिया।

विज्ञापन

मुंबई में बढ़ते प्रदूषण पर सुनवाई
मंगलवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सुनवाई होगी। इस मामले में आखिरी सुनवाई 24 दिसंबर को हुई थी। तब बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई में बढ़ते प्रदूषण को लेकर बीएमसी को फटकार लगाई थी। हाई कोर्ट ने एक साथ 125 से अधिक बड़े निर्माण प्रोजेक्ट्स को मंजूरी देने पर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी थी कि यदि हालात नहीं सुधरे, तो नए निर्माण की अनुमति पर रोक लगा दी जाएगी।

राहुल गांधी का रायबरेली दौरा
राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर हैं। इस दौरान वे मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों आदि से मुलाकात करेंगे। इसके बाद राजकीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक रोहनिया उमरन गांव में मनरेगा की चौपाल लगाएंगे। चौपाल के जरिए मनरेगा श्रमिकों से बातचीत करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

जन नायकन फिल्म पर सुनवाई

मद्रास हाईकोर्ट में तमिल फिल्म 'जना नायकन' से जुड़े मामले पर मंगलवार को सुनवाई होगी। अभिनेता विजय की फिल्म 'जन नायकन' के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मगर, वहां से मेकर्स को झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के लिए की गई निर्माताओं की याचिका को सुनने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर्स से राहत के लिए मद्रास हाई कोर्ट की डिविजन बेंच से संपर्क करने को कहा था। 

डब्ल्यूपीएल में दिल्ली और मुंबई का मुकाबला
महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा। मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से नागपुर में शुरू होगा। इससे पहले शनिवार को यूपी वॉरियर्स ने मुंबई इंडियंस को 22 रनों से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed