फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   2 years of modi sarkar: shivshena comments on bharatiya janata party and modi sarkar

मोदी सरकार के दो साल पर सामना ने लिखा- 'पाकिस्तान से चुम्मा चुम्मी जारी है'

Thu, 26 May 2016 12:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Thu, 26 May 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
2 years of modi sarkar: shivshena comments on bharatiya janata party and modi sarkar
- फोटो : PTI

केंद्र की मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर भले भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता तरह तरह के कार्यक्रमों में भाग लेकर सरकार की उपलब्धियों का बखान कर रहे हों लेकिन उनके ही घटक दल शिवसेना की ओर से दो साल पूरे होने के समय पर जो टिप्पणी की गई है वो भाजपा को रास नहीं  आ सकती।  शिवसेना के मुखपत्र सामना में प्रकाशित संपादकीय में लिखा गया है कि 'केंद्र की मोदी सरकार को आज दो साल पूरे हो रहे हैं। दो साल पूरे होते समय प्रधानमंत्री का निवास स्वदेशी है या विदेशी इस बात को देखना होगा।'

विज्ञापन


हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों को लेकर संपादकीय में लिखा गया है कि 'पांच राज्यों के चुनावों में असम को छोड़कर भाजपा को तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल पुडुचेरी इन चार राज्यों में सफलता नहीं मिली है। इन चुनावों में असम जितनी सफलता नहीं मिल पाई। कुछ भी हो प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व मजबूत है और वे अकेले ही सरकार को हांक रहे हैं व उत्तम तरीके से कामकाज कर रहे हैं। ऐसा भाजपाइयों का विचार है।'
विज्ञापन


केंद्र सरकार के दो साल पूरा करने पर संपादकीय में टिप्पणी की गई है कि 'जैसे एक साल बीत गया, वैसे ही दूसरा वर्ष खत्म हो गया। पहले और दूसरे साल में ऐसा क्या परिवर्तन हुआ। अनेक योजनाओं की वर्षा इन दो वर्षों में हुई। उन योजनाओं का आगे क्या हुआ?' लिखा गया है कि 'मोदी सरकार ने एक के बाद एक कई योजनाएं घोषित कीं। फिर भी लोगों को सिर्फ छः से सात योजनाओं की जानकारी है, ऐसा देखने को मिलता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की योजनाओं पर कड़ी टिप्पणी करते हुए लिखा गया है कि 'मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद 40 योजनाओं की घोषणा की गई लेकिन जनधन, स्वच्छ भारत और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना को छोड़कर अन्य योजनाएं लोगों तक पहुंची ही नहीं।'

आंतरिक सुरक्षा और पाक से रिश्तों के लिए संपादकीय में लिखा गया है कि 'नक्सलवादी, आंतकवादी हमले में रोज हमारे जवान शहीद हो रहे हैं। फिर भी पाकिस्तान से चुम्मा चुम्मी जारी है।' मोदी के विदेश दौरों पर लिखा गया है कि पाक और चीन जैसे पड़ोसी जिस राष्ट्र को मिले हैं उस देश को दुनिया  में अधिकाधिक दोस्त इकट्ठा करते घूमना पड़ेगा और इसीलिए मोदी पैर की चकरी लगाकर घूम रहे हैं।'


कालेधन पर मोदी के भाषण को  श्रीवचन' की उपमा देते हुए कहा गया है कि 'यह कालाधन लाएंगे और हर किसी के 10-11 लाख रुपए जमा होंगे। लेकिन यह आश्वासन दो साल में पूरा नहीं हुआ।' संपादकीय के आखिर में लिखा गया है कि  'मोदी की सरकार लोगों ने 5 साल के लिए चुनी है। ऐसे में जो कुछ कहना है वह आखिर के साल में कहना ही उचित होगा। फिलहाल तो हम उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed