फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   2 men murdered in jaunpur uttar pradesh by ak 47

यूपी: जौनपुर में दो लोगों की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, डीआईजी पहुंचे

Mon, 23 May 2016 06:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 May 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
2 men murdered in jaunpur uttar pradesh by ak 47
इसी कार में हुई प्रधान की हत्या - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर

उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिला के चन्दवक थाना क्षेत्र के आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर दोपहर में तरावं मोड़ के पास भुलनडीह निवासी बीडीसी राधेश्याम सिह व पंकज सिह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दोनो बाइक से चन्दवक बाजार आ रहे थे कि तँराव मोड़ के पास स्कार्पियो सवार बदमाशो ने गोली मारकर दोनो कि हत्या कर दी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हादसे में मारे गए पंकज सिंह सिपाही थे और बर्खास्त होने के बाद गांव में ही रहते थे। इस घटना से बड़ी चौंकाने वाली बात यह है कि हमला अत्याधुनिक हथियारों से किया गया है। अत्याधुनिक असलहों से हत्या का मामला बड़े दिनों बाद सामने आया हैं।
विज्ञापन


हत्या के बाद डीआईजी के निर्देश पर 3 थानों की फ़ोर्स चंदवक गई है। वहीं वाराणसी क्राइम ब्रांच को भी जौनपुर क्राइम ब्रांच की मदद के लिए कहा गया है। घटना में एके-47 का जिक्र आने पर एसटीएफ की एक टीम भी घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख से थी प्रधान की दुश्मनी

2 men murdered in jaunpur uttar pradesh by ak 47

एसटीएफ के अनुसार तीन तरफ से बदमाशों ने पिस्टल से फायरिंग की। घटना का कारण ब्लाक प्रमुख चुनाव की रंजिश है। हत्याकांड में एके-47 का इस्तेमाल हुआ, यह तथ्य अभी एसटीएफ नहीं स्वीकार रही है।

एसटीएफ के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बदमाश दोनों हाथ में असलहा लेकर फायरिंग कर रहा था।

डीआईजी वाराणसी डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि चंदवक की घटना में 9 एमएम की पिस्टल का इस्तेमाल हुआ है। मृतक आपराधिक प्रवित्ति का था। उस पर कई मुक़दमे दर्ज थे और कई जगह उसका विवाद था। पंचायत चुनाव के दौरान भी उसका विवाद हुआ था। इन्ही सब बिंदुओं को ध्यान में रखकर तफ्तीश करने का निर्देश दिया गया है।

 डीआईजी दिन में 11 बजे ही जौनपुर रवाना हो गए थे। मारे गए ग्राम प्रधान की उस क्षेत्र के एक चर्चित ब्लाक प्रमुख केडी से अदावत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed