फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   2 lakh people affected by fever and 24 thousand have malaria in mandal

बरेली में दो लाख लोग बुखार की चपेट में, 24 हजार को मलेरिया की पुष्टि, 56 की मौत

Sat, 29 Sep 2018 10:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Updated Sat, 29 Sep 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
2 lakh people affected by fever and 24 thousand have malaria in mandal

उत्तर प्रदेश के बरेली में बुखार के शुरूआती दौर में स्वास्थ्य विभाग सोया रहा, इसका नतीजा यह हुआ कि बुखार जानलेवा हो गया। बुखार ने दो लाख 13 हजार 286 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें से 24,197 मरीज मलेरिया से पीड़ित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने ताजा रिपोर्ट मंत्रालय को भेज दी है।


loader

मंडल में स्वास्थ्य विभाग ने जानलेवा बुखार से 56 मौतें होना स्वीकार की हैं। इनमें बरेली में अब तक 25 लोगों की बुखार से मौत होने की बात कही गई है। एडी हेल्थ प्रमिला गौड़ ने बताया कि बरेली के दस ब्लॉक, बदायूं में चार, पीलीभीत में आठ और शाहजहांपुर में छह ब्लॉक फैल्सीपेरम मलेरिया से प्रभावित हैं।

सर्वाधिक 88 स्वास्थ्य टीमों को बरेली के 109 प्रभावित गांवों में सक्रिय कर दिया गया है। मंडल में 165 टीमें लगातार बुखार के मरीजों का इलाज कर रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक प्रभावित इलाकों में हालात लगातार सुधर रहे हैं।  

                               बरेली           बदायूं        पीलीभीत     शाहजहांपुर

बुखार के मरीज            125468      46770     22233       18815
मलेरिया (वाई वैक्स)     12328        2730       114            142
मलेरिया (फैल्सीपेरम)    7098          1735        43              07

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed