{"_id":"60c8b827d37c1024c62c9d3a","slug":"2-dg-medicine-csir-iict-tie-up-with-anthem-biosciences","type":"story","status":"publish","title_hn":"2-डीजी: सीएसआईआर, आईआईसीटी ने दवा बनाने के लिए एंथम बायोसाइंसेज से किया करार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
2-डीजी: सीएसआईआर, आईआईसीटी ने दवा बनाने के लिए एंथम बायोसाइंसेज से किया करार
Tue, 15 Jun 2021 07:54 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, हैदराबाद।
पीटीआई, हैदराबाद।
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 15 Jun 2021 07:54 PM IST
सार
आईआईसीटी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पाउडर के रूप में इस दवा को भारत में इससे पहले डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज ने पेश किया था।
विज्ञापन
2dg corona medicine
- फोटो : ANI and The QNS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच कुछ अच्छी और राहत देने वाली खबरें भी आ रही हैं। जानकारी के अनुसार, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक शोध परिषद (सीएसआईआर) और भारतीय रसायन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) ने बंगलूरू स्थित कंपनी एंथम बायोसाइंसेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ कोविड-19 की दवा 2-डीजी के विनिर्माण के लिए प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौता किया है।
विज्ञापन
एक अध्ययन में पाया गया है कि 2-डीजी से कोविड-19 वायरस से संक्रमित मरीजों की सेहत में सुधार होता है और ऑक्सीजन पर निर्भरता में कमी आती है। आईआईसीटी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पाउडर के रूप में इस दवा को भारत में इससे पहले डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज ने पेश किया था।
विज्ञापन
बयान के मुताबिक एंथम बायोसाइंसेज प्राइवेट लिमिटेड को 2-डीजी (2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज) के लिए गैर-विशेष लाइसेंस दिया गया है। सीएसआईआर-आईआईसीटी के निदेशक चंद्रशेखर ने कहा कि यह समझौता सीएसआईआर के प्रयासों के अनुरूप है, ताकि लोगों को कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए विभिन्न विकल्प उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन