आंध्र प्रदेश में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम जिले के पेदाबयालु में आज सुबह सुरक्षाबलों और हथियारों से लैस नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। नक्सलियों के साथ राज्य पुलिस और सीआरपीएफ की 198 बटालियन की मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए हैं। इसमें एक सीआरपीएफ जवान भी घायल हो गया है जिसे कि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ अब खत्म हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह विशाखापट्टनम के पेदाबयालु क्षेत्र में केंद्रीय पुलिस बल की 198 बटालियन और राज्य पुलिस के जवान गश्त कर रहे थे। तभी नक्सलियों की तरफ से उनपर गोलीबारी की गई। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। इसी बीच सीआरपीएफ के एक जवान के पैर में गोली गई गई। मुठभेड़ खत्म हो चुकी है लेकिन सुरक्षाबल इलाके की तलाशी में जुटे हुए हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं जिसमें दो नक्सली मारे गए। शेष नक्सली अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने कहा कि पेदाबयालु क्षेत्रीय समिति सदस्य सुधीर ने उग्रवादियों के दल का नेतृत्व किया। मृतकों की पहचान अभी नहीं की गई है।
Andhra Pradesh: 2 armed naxals were neutralised in an encounter with troops of 198 Battalion CRPF and state police in Pedabayalu of Visakhapatnam district earlier this morning. One CRPF personnel was injured & later shifted to hospital. The encounter has concluded.
— ANI (@ANI) March 16, 2019