{"_id":"5adab16b4f1c1bb56a8b5433","slug":"1993-mumbai-serial-bomb-blast-accused-gangster-abu-salem-wants-parol-to-get-married-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: अबू सलेम ने दूसरी शादी के लिए मांगी पैरोल, पुलिस ने नहीं दी मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुंबई: अबू सलेम ने दूसरी शादी के लिए मांगी पैरोल, पुलिस ने नहीं दी मंजूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
12 मार्च 1993 को मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के केस में उम्र कैद की सजा काट रहे अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम ने शादी के लिए याचिका दायर कर पैरोल (अस्थायी जमानत) की मांग की है। लेकिन पुलिस कमिश्नर ने सलेम की पैरोल को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। 16 फरवरी को सलेम ने मुंबई की तलोजा जेल के अधिकारियों को अर्जी दी, जिसमें 45 दिन की बेल की मांग की गई।
विज्ञापन
सलेम की ओर से लिखा गया कि वह मुंबई में स्पेशल मैरेज एक्ट के तहत सयैद बहार कौसर उर्फ हिना से शादी करना चाहता है।
Navi Mumbai Commissioner has rejected parole application of 1993 Mumbai blasts case convict Abu Salem; he had sought the parole for getting married pic.twitter.com/9L4a1ijHU7
— ANI (@ANI) April 21, 2018
विज्ञापन
सलेम ने अपनी अर्जी में कहा कि वह 12 साल, 3 महीने और 14 दिनों से जेल में है। इस दौरान उसने एक भी दिन की छुट्टी नहीं ली है। सलेम के पुराने व्यवहार को देखते हुए यह अर्जी 27 मार्च को कोकण विभाग के संभागीय आयुक्त को सौंपी गई। अर्जी और रिपोर्ट की पुष्टि के बाद उन्होंने 5 अप्रैल को इसे थाणे पुलिस कमिश्नर के पास भेजा। जिसके बाद अर्जी आगे की जांच के लिए मुंबई के मुंब्रा पुलिस स्टेशन भेजी गई।
विज्ञापन
थाणे पुलिस कमिश्नर परंभीर सिंह के मुताबिक उन्हें सलेम की ओर से अर्जी मिली है जिसमें उसने 5 मई को शादी करने के लिए 45 दिन की पैरोल की मांग की है। पुलिस अब हिना के बयान रिकॉर्ड कर रही है। अर्जी में सलेम ने लिखा है कि वह पैरोल की अवधि के दौरान हिना के घर पर ही रुकेगा। इसके अलावा सलेम के दो गारंटर्स भी हैं जिनके नाम मोहम्मद सलेम अबुल रजक मेमन और मोहम्मद राफिक सयैद है, जो खुद को सलेम का कजिन बता रहे हैं। इसके अलावा हिना, उसकी मां और राफिक सयैद ने मुबरा पुलिस स्टेशन में गुरुवार और शुक्रवार को अपने बयान रिकॉर्ड करवाए हैं।
गौरतलब है कि हिना इससे पहले 2014 में सलेम के साथ मुंबई से लखनऊ तक यात्रा करने के चलते सुर्खियों में आई थी। इस मामले की जांच में पता चला था कि हिना के मोबाइल का लोकेशन और सलेम का लोकेशन एक ही था। इस पर हिना से जब पूछा गया था तो उसने कहा था कि उसका सिम उसके दादा इस्तेमाल कर रहे हैं।
बता दें सलेम की पहली शादी 1991 में मुंबई की रहने वाली 17 वर्षीय समायरा जुमानी के साथ हुई थी। जिसके साथ उन्हें दो बच्चे हैं और अब वह अमेरिका में रह रही हैं। इसके बाद वह अभिनेत्री मोनिका बेदी के साथ भी रिश्ते को लेकर सुर्खियों में आ चुके हैं। उम्र कैद की सजा काट रहे सलेम मुंबई बम ब्लास्ट के आरोपी हैं जिसमें 257 लोग मारे गए थे जबकि 713 लोग घायल हुए थे।