फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   19 year old youth dies after eating chicken shawarma in Mumbai, two arrested

जानलेवा जायका: मुंबई में चिकन शावरमा खाने से युवक की मौत, स्टॉल चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

Wed, 08 May 2024 11:19 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 08 May 2024 11:19 PM IST
सार

प्रथमेश भोसके ने 3 मई को ट्रोम्बे इलाके में स्थित स्टॉल से चिकन शावरमा खरीदकर खाया था। लगातार तबीयत बिगड़ने के बाद सोमवार को उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
19 year old youth dies after eating chicken shawarma in Mumbai, two arrested
हथकड़ी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई में चिकन शावरमा खाने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने उन दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके स्टॉल से युवक ने चिकन शावरमा खरीदकर खाया था। मृतक की पहचान प्रथमेश भोसके के रूप में हुई है और उसने 3 मई को ट्रोम्बे इलाके में स्थित स्टॉल से चिकन शावरमा खरीदकर खाया था। पुलिस ने शावरमा का सैंपल जांच के लिए भेजा है और स्टॉल चलाने वाले आनंद कांबले और मोहम्मद अहमद रायजा शेख को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दुकानदार के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


लगातार इलाज के बाद भी नहीं बच पाए प्रथमेश
पुलिस ने बताया कि प्रथमेश भोसके ने 3 मई को शावरमा खाया था। इसके बाद 4 मई को उनको पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत हुई। इसके बाद भोसके के परिजन उन्हें नजदीकी नगरपालिका अस्पताल ले गए। बाद में फिर उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते पांच मई को परिवार के सदस्य उसे नगर निगम संचालित केईएम अस्पताल ले गए। ट्रोम्बे थाने के एक अधिकारी ने कहा कि डॉक्टरों ने इलाज के बाद प्रथमेश को घर भेज दिया था। पुलिस ने बताया कि घर वापस लौटने पर प्रथमेश की तबीयत और भी ज्यादा बिगड़ने लगी। इसलिए उन्हें रविवार शाम को फिर से केईएम अस्पताल ले जाया गया, जहां एक चिकित्सक ने जांच कर उसे भर्ती कर लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को प्रथमेश की मौत हो गई। 
विज्ञापन


डॉक्टरों ने दी पुलिस को सूचना
जब डॉक्टरों को मामला संदिग्ध लगा तो उन्होंने पुलिस को रिपोर्ट करने का फैसला किया। इसके बाद पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 336 और 273 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने फूड स्टॉल लगाने वाले आनंद कांबले और मोहम्मद अहमद रायजा शेख को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed