{"_id":"5f5278f724bc9f37310b715e","slug":"19-year-old-youth-accused-of-raping-34-year-old-woman-arrested-for-sexual-harrassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"34 वर्षीय महिला का यौन शोषण करने के आरोप में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
34 वर्षीय महिला का यौन शोषण करने के आरोप में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार
Fri, 04 Sep 2020 11:01 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हैदराबाद में एक 19 वर्षीय युवक को एक 34 वर्षीय महिला के साथ शादी करने का वादा करके यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला ने 2 सितंबर को पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें कहा गया था कि युवक ने उससे दोस्ती की, यह कहते हुए कि वह उससे शादी करेगा। बाद में, उसने छह महीने पहले उसे एक किराए के कमरे में बुलाया, जहां उसने उसके साथ जबरन यौन संबंध बनाए। इसके बाद, युवक ने शादी के बंधन में बंधने से इंकार कर दिया और शादी की जिद्द करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने यहां शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन