फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   19 year old woman found brutally murdered in Telangana Vikarabad district Latest News Update

तेलंगाना: 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या; गले-हाथ-पैर पर ब्लेड से किए वार, फिर शव को पानी की टंकी में फेंका

Sun, 11 Jun 2023 08:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 11 Jun 2023 08:58 PM IST
विज्ञापन
19 year old woman found brutally murdered in Telangana Vikarabad district Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

तेलंगाना के विकाराबाद जिले के कदलापुर गांव में रविवार को दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। यहां एक 19 वर्षीय युवती की कथित तौर पर हत्या कर उसका शव एक पानी की टंकी में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच के आधार पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की आंखों पर गंभीर चोट आई थी। इसके अलावा उसके गले, हाथ और पैर में ब्लेड से कई वार किए गए थे। उन्होंने बताया कि अस्पताल में कार्यरत महिला शनिवार की देर रात बिना बताए घर से निकली थी। इसके बाद जब वह वापस नहीं आई तो उसके पिता ने तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली।
विज्ञापन


इस बीच कुछ ग्रामीणों ने आज पानी की टंकी में महिला का शव देखा और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed