{"_id":"5b16692e4f1c1b9e6e8b65d9","slug":"19-killed-22-injured-in-mizoram-from-two-separate-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजोरम में दो अलग-अलग घटनाओं में 19 लोगों की मौत, 22 घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मिजोरम में दो अलग-अलग घटनाओं में 19 लोगों की मौत, 22 घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आईजॉल
Updated Tue, 05 Jun 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में मंगलवार को दो अलग-अलग घटनाओं में 19 लोगों की मौत हो गई जबकि 22 अन्य लोग घायल हो गए। पहली घटना दक्षिणी मिजोरम के लुंगलेई कस्बे की है। लुंगलॉन इलाके में भूस्खलन की वजह से एक बिल्डिंग बह गया जिसमें की एक घटना छह महिलाओं सहित 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटना में एक अन्य शख्स घायल भी हो गया।
विज्ञापन
भूस्खलन में 10 जबकि बस दुर्घटना में नौ की मौत
पुलिस ने बताया कि बिल्डिंग में 14 लोग रहते थे जिनमें से चार लोगों को बचाया गया। सुंगलेई जिला राहत आपदा टीम और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर राहत का कार्य किया और मलबे को हटाया। दूसरी घटना लुंगलेई जिले के पंगजॉल गांव की घाटी में एक बस गिरने की है। इस घटना में पांच महिलाओं सहित कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं 21 अन्य लोग घायल भी हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि इस निजी बस का ड्राइवर सो रहा तो उसकी जगह पर सहायक बस चला रहा था। घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। सभी मृतकों के शवों को घाटी से बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन