फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   18th Lok Sabha: PM and other members took oath amid uproar by Congress, opposed the appointment of Speaker

18वीं लोकसभा: कांग्रेस के हंगामे के बीच पीएम और अन्य सदस्यों ली पद की शपथ, स्पीकर की नियुक्ति का किया विरोध

Mon, 24 Jun 2024 12:40 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Mon, 24 Jun 2024 12:40 PM IST
सार

18वीं लोकसभा के संसद सत्र के पहले  दिन पीएम मोदी समेत अन्य सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। वहीं कांग्रेस नेताओं ने स्पीकर की नियुक्ति का विरोध किया। 

विज्ञापन
18th Lok Sabha: PM and other members took oath amid uproar by Congress, opposed the appointment of Speaker
नए संसद में शपथ लेते पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : X/@narendramodi

विस्तार

18 वीं लोकसभा के सदस्यों के रूप में सोमवार को नवनिर्वाचित सांसदों ने शपथ ली। इसकी शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। इसके बाद अन्य सांसदों ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। वहीं कांग्रेस सदस्यों ने स्पीकर की नियुक्ति को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


18 वीं लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर बी महताब को बनाया गया। कांग्रेस ने बी महताब के प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करने को लेकर आपत्ति जताई थी। कांग्रेस ने कहा कि दलित नेता सुरेश के दावे को नजरअंदाज कर दिया गया। वहीं विपक्षी कई नेताओं ने शपथ लेने नहीं पहुंचे। इंडिया ब्लॉक ने कहा है कि विपक्षी नेता सुरेश, बालू और बंद्योपाध्याय विरोध के तौर पर अध्यक्षों के पैनल में शामिल नहीं होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद दो वरिष्ठ सदस्यों राधा मोहन सिंह और फग्गन सिंह कुलस्ते ने शपथ ली। 
विज्ञापन


वरिष्ठ सदस्यों के शपथ लेने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और सड़क परिवहन एवं राज्य मंत्री नितिन जयराम गडकरी ने लोकसभा सदस्य के पद की शपथ ली। राजनाथ सिंह लखनऊ सीट, अमित शाह गुजरात के गांधीनगर की सीट, नितिन गडकरी महाराष्ट्र के नागपुर सीट से चुनाव जीते हैं। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी नई लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शपथ लेने वाले सदस्य सोमवार और मंगलवार को सदस्यों के शपथ लेने के दौरान प्रोटेम स्पीकर बी महताब को सदन चलाने में मदद करेंगे। कांग्रेस सदस्य के सुरेश (कांग्रेस), टी आर बालू (डीएमके) और सुदीप बंद्योपाध्याय (टीएमसी), जिन्हें सिंह और कुलस्ते जैसे अध्यक्षों के पैनल में नियुक्त किया गया था, शपथ लेने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे शपथ लेने नहीं आए। कांग्रेस ने महताब की नियुक्ति पर आपत्ति जताई थी, जिसमें कहा गया था कि दलित नेता सुरेश के दावे को नजरअंदाज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed