फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   18 more people arrested in Alappuzha PFI sloganeering case in Kerala

Kerala: पीएफआई की रैली के दौरान लगे भड़काऊ नारेबाजी मामले में 18 और लोग गिरफ्तार

Sat, 28 May 2022 09:48 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 28 May 2022 09:48 PM IST
सार

केरल उच्च न्यायालय ने पुलिस को अलपूझा में 21 मई की रैली के संबंध में कथित भड़काऊ नारेबाजी के संबंध में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
18 more people arrested in Alappuzha PFI sloganeering case in Kerala
पीएफआई की रैली में लगाए गए भारत विरोधी ना...... - फोटो : ANI

विस्तार

केरल पुलिस ने शुक्रवार को पीएफआई की रैली में नारे लगाने के मामले में 18 और लोगों को गिरफ्तार किया है। केरल पुलिस ने कहा कि ये वे लोग थे जो बच्चे द्वारा लगाए गए नारे दोहरा रहे थे। दो लोगों को पहले गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


केरल उच्च न्यायालय ने पुलिस को अलपूझा में 21 मई की रैली के संबंध में कथित भड़काऊ नारेबाजी के संबंध में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वहीं नाबालिग लड़के को कंधे पर उठाकर ले जाने वाला एराट्टुपेट्टा निवासी अनस इस मामले में गिरफ्तार होने वाला पहला व्यक्ति था।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में एक लड़का नारा लगा रहा है, 'हिंदुओं को अपने अंतिम संस्कार के लिए चावल रखना चाहिए और ईसाइयों को अपने अंतिम संस्कार के लिए सुगंधित धूप, अगरबत्ती रखना चाहिए। अगर आप शालीनता से रहते हैं तो आप हमारी भूमि में रह सकते हैं और यदि अच्छे से नहीं रहते हैं तो हम आजादी जानते हैं। शालीनता से जियो।' मौजूद लोग बच्चे के इस नारे को दोहराते सुनाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन





केरल पुलिस ने मंगलवार को पीएफआई अलपूझा के जिला अध्यक्ष नवास वंदनम और जिला सचिव मुजीब के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153 ए के तहत अभद्र भाषा के मामले में मामला दर्ज किया।

नाबालिग के पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया 
पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की रैली में भड़काऊ नारे लगाने वाले नाबालिग लड़के के पिता को केरल पुलिस ने अल्लेप्पी स्थित उनके घर से हिरासत में ले लिया। इस दौरान नारे लगाने वाला उनका बेटा और परिवार घर पर नहीं थे। पुलिस का दावा है कि नारे लगाते हुए का वीडियो वायरल होने के बाद से बेटा और परिवार घर से दूर चला गया था। 


वायरल वीडियो में पिता के कंधे पर बैठा बच्चा 21 मई को हुई पीएफआई की लोकतंत्र को बचाओ रैली में भड़काऊ नारे लगाता दिख रहा है। पुलिस ने वीडिया के आधार पर ही मामला दर्ज किया था। हालांकि बेटे की तरफदारी करते हुए गिरफ्तार युवक ने कहा, विवादित नारा किसी ने उसे सिखाया नहीं बल्कि इस तरह के कार्यक्रमों में जाकर उसने इसे खुद ही सीखा है। यह पहला मौका नहीं है जब वह इस तरह के नारे लगा रहा। पहले भी कई बार वह ऐसा कर चुका है।

यूट्यूब पर आप इसे सुन सकते हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि इस पर विवाद क्यों हो रहा है? इस मामले में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है। इन लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़के को जल्द ही काउंसिलिंग के लिए सरकारी केंद्र में भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed